लखनऊ एयरपोर्ट पर पहले 10 मिनट पार्किंग फ्री, 11वें मिनट से देने होंगे 90-590 रूपये, जारी हुआ पार्किंग रेट लिस्ट

0
1739
views
Chaudhary Charan Singh International Airport parking rate list for two wheeler and four wheeler
लखनऊ एयरपोर्ट पर पहले 10 मिनट पार्किंग फ्री, 11वें मिनट से देने होंगे 90-590 रूपये, जारी हुआ पार्किंग रेट लिस्ट Picture: Lucknow News 24

लखनऊ 26 दिसंबर: राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट लखनऊ की पार्किंग की रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। जहां आपको बता दें कि पहले 10 मिनट यात्रियों के आवागमन एवं निकासी के लिए बिल्कुल फ्री दिए गए हैं, लेकिन अगले 11वें मिनट से आपसे चार्ज लिया जायेगा। जिसकी जानकारी आगे दी गई है। जहां आज पूरी रेट शीट हम आपतक पहुंचने वाले हैं। हालांकि आपको यह भी बता दें की आजकल एयरपोर्ट पर ट्रैफिक रहने के कारण अक्सर लोगों को 10 मिनट से अधिक समय एयरपोर्ट से बाहर निकलने में लग रहा है और इस कारण उन्हें पार्किंग के पैसे का भुगतान करना पड़ता है। आगे खबर विस्तार से ।

पहले 10 मिनट हैं बिल्कुल फ्री ( Chaudhary Charan Singh International Airport Parking Rate 4 wheeler)

लखनऊ एयरपोर्ट पर पहले 10 मिनट पार्किंग फ्री, 11वें मिनट से देने होंगे 90-590 रूपये, जारी हुआ पार्किंग रेट लिस्ट Picture: Lucknow News 24

पहले हम उसी कहा जाने वाला लखनऊ का एयरपोर्ट का नाम बदलकर आप चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट कर दिया गया है। वहीं बीते कुछ सालों में लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विकास भी किया गया है और लखनऊ एयरपोर्ट की सीमाओं में भी बढ़ोतरी हुई है ।जिसकी वजह से गाड़ियों को घूम कर जाना पड़ता है ।अतः कई बार ऐसा होता है कि 10 मिनट कम पड़ जाते हैं, जहां गाड़ी चालक को पार्किंग के पैसे देने पड़ते हैं। वही पहले 10 मिनट फ्री है इसके उपरांत एक बड़ा मूल्य पार्किंग के लिए चुकाना पड़ता है।

  1. 11 मिनट से देने होंगे ₹90

2) 0 से 10 मिनट : पार्किंग फ्री

3) 11 मिनट से 30 मिनट : गौरतलब है कि प्राइवेट कार के लिए 11 वें मिनट से 30 मिनट  तक ₹90 का भुगतान करना पड़ता है। जहां 11 मिनट से 30 मिनट तक वाहन के स्वामी को ₹90 बतौर पार्किंग देने पड़ते हैं ।

4) 11 वें मिनट से 2 घंटे :  कार पार्किंग के लिए 150 रूपये की राशि बतौर पार्किंग देनी होगी।

5) हर एडिशनल 2 घंटे के लिए वाहन स्वामी को 40 रूपये का भुगतान करना होगा।

6) अप टू 24 घंटे:  वाहन स्वामी को बतौर पार्किंग कार के लिए 590 रूपये देने होंगे ।

टू व्हील स्वामी को पहले 10 मिनट आने और जाने के लिए एयरपोर्ट में फ्री एंट्री एंड एग्जिट (Two wheeler vehicle parking rate in  Lucknow Airport)

11वें मिनट से 30 मिनट तक 30 रूपये का भुगतान करना होगा।

अप टू 2 घंटे के लिए टू व्हीलर के स्वामी को 80 रूपये पार्किंग के देने होंगे ।

प्रत्येक एडिशनल 2 घंटे के लिए टू व्हीलर वाहन स्वामी को 10 रूपये का भुगतान करना होगा।

24 घंटे अगर आपकी टू व्हीलर पार्किंग में रहती हैं तो इसके लिए आपको 190 रूपये का भुगतान करना होगा।

पिक एंड ड्रॉप के लिए लखनऊ एयरपोर्ट में है अलग लेन

लखनऊ एयरपोर्ट पर पहले 10 मिनट पार्किंग फ्री, 11वें मिनट से देने होंगे 90-590 रूपये, जारी हुआ पार्किंग रेट लिस्ट Picture: Lucknow News 24

आपको बता दें की यात्री को पिक और ड्रॉप के लिए एयरपोर्ट में अलग से पिक एंड ड्रॉप की लेन बनाई गई हैं वहीं कमर्शियल गाड़ियों के लिए अलग लेन है। अतः पार्किंग की अतिरिक्त भार से बचने के लिए सदैव पिक एंड ड्रॉप लेन से ही अपनी गाड़ी को ले जाए जिससे की पार्किंग के अतिरिक्त पैसे आपको नहीं देना पड़े।

एंट्री के साथ मिलने वाले स्लीप पर देखें टाइमिंग(Lucknow Airport)

गौरतलब है की एंट्री पर मिलने वाले पार्किंग स्लिप पर एंट्री की टाइमिंग दी गई होती है अतः एंट्री और एग्जिट  टाइमिंग को चेक करें और 10 मिनिट से अधिक समय लगने के उपरांत ही पार्किंग का पैसा अदा करें ।कमर्शियल और प्राइवेट कार का पार्किंग रेट है बराबर।आपको बता दें की कमर्शियल और प्राइवेट कार के रेट में कोई भी अंतर नहीं है।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here