
लखनऊ 17 अक्टूबर: राजधानी लखनऊ मैं मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है ।लखनऊ में जबरदस्त मूसलाधार बारिश ( Heavy Rain) हो रही है, जहां उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में चक्रवर्ती तूफान जवाद का असर दिखना शुरू हो चुका है ।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में जवाद तूफान प्रभावी होने लगा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की वजह से जवाद का असर राजधानी लखनऊ में देखने लग गया है। तेज बारिश का सिलसिला जारी है।हालांकि राहत की बात यह है कि रविवार होने के कारण सुबह दफ्तर जाने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
लखनऊ के कई इलाकों में भरा पानी
गौरतलब है कि कुछ घंटों की मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) की वजह से लखनऊ के विराम खांड , विवेक खांड, चौक , अमीनाबाद, अंबेडकर मैदान के पास काफी जल भराव हो गया है।नगर निगम के दावों के बीच लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया है ।वहीं रविवार होने को वजह से लोगों को राहत महसूस कर रहे हैं। लखनऊ के फैजुल्लागंज में एक बार फिर से जलभराव हो गया है ,जहां लोगों को दिक्कत है का सामना करना पड़ रहा है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता जी का बयान

राजधानी लखनऊ के आंशिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता जी के अनुसार चक्रवाती तूफान जवाद (cyclonic storm जावद in lucknow) का असर राजधानी लखनऊ में दिखना शुरू हो गया है ।वहीं मूसलाधार बारिश एवं हवाएं तेज गति से चल रही है ।वहीं जवाद चक्रवात का असर कुछ दिनों तक राजधानी लखनऊ में रहेगा। इस समय बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवाती तूफान बन रहा है एवं लो दबाव की वजह से तूफान आ सकता है। यह लो प्रेशर डिप्रेशन में बदलने की वजह से एक शक्तिशाली चक्रवात तूफान में तब्दील हो सकता है जिसकी जानकारी जेपी गुप्ता ने दी।
बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
राजधानी लखनऊ में बारिश का सिलसिला अभी 2 से 3 दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी हवाएं लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हैं, बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसकी वजह से चक्रवर्ती तूफान जवाद अपना असर दिखाना शुरू कर चुका है।
लखनऊ का तापमान

लखनऊ का आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया वहीं सोमवार की बात की जाए तो सोमवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड तथा अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा। बारिश के साथ तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी एवं ठंडक का महसूस लखनऊ वासी करेंगे ।









