
लखनऊ 26 दिसंबर: यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते पूर्वोत्तर एवं उत्तरी रेल मंडल लखनऊ ने ₹30 में मिल रहे प्लेटफार्म टिकट का दाम घटाकर पुनः ₹10 कर दिया है ।वही यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए जा रहें हैं जहां अब लखनऊ जंक्शन पर केवल 100 रूपये देकर बेड रोल के साथ आपको मिलेंगे सफर के लिए जरूरी 6 चीजें जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
अब लखनऊ जंक्शन पर 100 रूपये में बेड रोल (Bed Roll in Train) समेत ये 6 चीजों की सुविधा

गौरतलब है लखनऊ जंक्शन पर अब ₹100 में डिस्पोजेबल लेनिन बेड रोल (Bed Roll) दिए जाएंगे। इस डिस्पोजेबल बेड रोल में 2 बेडशीट दी जाएंगी, इसके साथ ही एक पिलो कवर दिया जाएगा ,इसके साथ एक मास्क दिया जाएगा। पांच छोटे छोटे सैनिटाइजर के पाउच दिए जाएंगे । सिर पर पहनने के लिए एक सेनीटाइज क्या हुआ कैप दिया जाएगा। इसके साथ ही एक जोड़े ग्लव्स के दिए जाएंगे। हालांकि पहले आपको बता दें कि यह सुविधा केवल लखनऊ जंक्शन ( छोटी लाइन) पर है ।

चारबाग रेलवे स्टेशन जिसे उत्तरी रेलवे स्टेशन कहते हैं वहां पर नहीं है लोकल वेंडर से आप बेडशीट आदि ले सकते हैं लेकिन अगर आपको पूरा बेड रोल चाहिए तो आप को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ जंक्शन पर आना होगा ।वही काउंटर पर आप एक ₹100 देकर बेड रोल को लेकर यात्रा कर सकते हैं।
जल्द शुरू होगी ट्रेन में बेड रोल की व्यवस्था
गौरतलब है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा जल्द ही सभी ट्रेनों में सुचारू रूप से बेड रोल देने का निर्देश दिया जा सकता है। वहीं इसके लिए पहले ही बेड रोल की आपूर्ति के लिए सभी रेलवे मंडल को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं रेल मंत्रालय द्वारा हरी झडी देने के साथ सभी एसी ट्रेन में बेड रोल की सेवा पुनः प्रारंभ कर दी जाएगी। जिसके लिया रेल मंत्री आला अधिकारियों से समीक्षा बैठक कर चुके हैं। यहीं नहीं सीनियर सिटीजन को मिलने वाले छूट को भी फिर से बहाल जल्द ही किया जायेगा।
लखनऊ स्टेशन में पीपीपी मॉडल के तहत बिक रहा है बेड रोल

गौरतलब है की प्राइवेट कंपनी और सरकार की सहभागिता द्वारा लखनऊ जंक्शन के स्टेशन परिसर में बेड रोल को बेचने के लिए स्टॉल लगाया गया है। अगर यात्री चाहें तो अलग अलग भी अपने जरूरत के अनुसार ब्लैंकेट के साथ मास्क , कैप, ग्लव्स, फेस शील्ड खरीद सकते हैं।
लखनऊ जंक्शन पर जानिए कितने का मिल रहा है कंबल, फेस शील्ड, मास्क और सैनिटाइजर
आपको बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ जंक्शन पर आप फेशियल ₹80 में कंबल ₹125 में कैंप ₹10 में ब्लॉग्स के पैर ₹5 में खरीद सकते हैं। ट्राइज टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लखनऊ जंक्शन पर बेड रोल किट बेचा जा रहा है।
हाल में ही मिला लखनऊ जंक्शन को बेहतरीन यात्री सुविधा के लिए मिले 20,000 की इनामी राशि
लखनऊ जंक्शन में यात्रियों की सुविधा जैसे कि जलापूर्ति प्रसाधन प्लेटफार्म की रखरखाव सफाई लाइटिंग की व्यवस्था सैनिटाइजिंग की व्यवस्था जैसे मानकों को परखते हुए रेलवे विकास एसोसिएशन द्वारा लखनऊ जंक्शन को ₹20000 के पुरस्कार से नवाजा।
यात्रियों को सफर में बेड रोल नहीं मिलने से हो रही है दिक्कत
लम्बी दुरी की यात्रा कर रहे खासकर बुजुर्ग यात्रिओं को बेड रोल की सुविधा ना होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । जहाँ उन्हें भरी कम्बल , बेड शीट, तकिया आधी लेकर सफर करना पड़ रहा है जिससे की अतिरिक्त भार उनपर पड़ रहा है । वहीँ इन सभी कठिनाइयों को देखते हुए भारतीय रेलवे यात्रिओं के हितों को देखते हुए बड़ा निर्देश सुना सकती है और फिर से बेड रोल की व्यवस्था को पहले की तरह संचालित करने के निर्देश सुना सकती है ।









