खुशखबरी: जल्द शुरू होगी लखनऊ से जयपुर व आनंद विहार के लिए डबल डेकर ट्रेन, किराया होगा बेहद कम

0
25216
views
Good news: Double decker train from Lucknow to Jaipur and Anand Vihar will start soon, fare will be very less
खुशखबरी: जल्द शुरू होगी लखनऊ से जयपुर व आनंद विहार के लिए डबल डेकर ट्रेन, किराया होगा बेहद कम Picture:Lucknow News 24

लखनऊ 26 दिसंबर: लंबे समय से लखनऊ वासी लखनऊ से जयपुर और पहले से चल रह रहीं लखनऊ से आनंदविहार डबल डेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब जल्द ही लखनऊ से जयपुर और आनंद विहार टर्मिनल के लिए निकलने वाली ये  महत्वपूर्ण डबल डेकर ट्रेन का शुभारंभ जल्द होने वाला है, रेलवे बोर्ड के मोहर के साथ यह डबल डेकर ट्रेन एक बार फिर से लखनऊ और आनंद विहार टर्मिनल पर चलने को तैयार हो जायेगी। वहीं लखनऊ से जयपुर जाने के लिए डबल डेकर ट्रेन का ट्रायल के साथ समय सारिणी के साथ अप और डाउन के स्टॉपेज भी तय हो गए थे लेकिन बस कागजी तौर पर यह कार्य रहा लेकिन अब जल्द ही स्तिथि सामान्य होने के साथ रेलवे लखनऊ से इन  डबल डेकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के मूड में आ गई है।

फिर से शुरू होंगी गाड़ी संख्या 12583 अप तथा 12584 डाउन डाउन डेकर ट्रेन

खुशखबरी: जल्द शुरू होगी लखनऊ से जयपुर व आनंद विहार के लिए डबल डेकर ट्रेन, किराया होगा बेहद कम Picture:Lucknow News 24

गौरतलब है की दो साल पहले तक लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनल डबल डेकर ट्रेन का संचालन सुचारू रूप से होता था। जहां यह ट्रेन कुल 8 घंटो में लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनल पहुंचती थी। यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर लखनऊ से रवाना होकर बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते आनंद विहार  12 बजकर 55 मिनट पर पहुंची थी। वहीं इस ट्रेन का किराया कुल 645 रूपये था।

लखनऊ से आनंद विहार तथा सराय रोहिल्ला से जयपुर जाने वाली डबल डेकर ट्रेन (Double Decker Train) को किया जाएगा एक

आपको बता दें कि ट्रेन संख्या 12565 ट्रेन संख्या 12501 लखनऊ जंक्शन से आनंद विहार जाने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेन को इन्हें योजना के तहत जयपुर तक रवाना किया जाएगा यह पहले ही लखनऊ से जयपुर के लिए डबल डेकर ट्रेन का ट्रायल रेलवे पूरी कर चुके हैं हालांकि इसके उपरांत यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था लेकिन यात्रियों की मांग पर एक बार फिर रेलवे बोर्ड ने यहां शासन दिया है कि जल्द ही डबल डेकर ट्रेन को पटरी पर उतारा जाएगा जिससे कि लखनऊ वासियों को आनंद विहार के साथ-साथ जयपुर जाने में आसानी हो सके।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम मोनिका अग्निहोत्री जी के अनुसार

खुशखबरी: जल्द शुरू होगी लखनऊ से जयपुर व आनंद विहार के लिए डबल डेकर ट्रेन, किराया होगा बेहद कम Picture:Lucknow News 24

लखनऊ मंडल के डीआरएम मोनिका जी के अनुसार जल्द ही डबल डेकर ट्रेन रेलवे बोर्ड हरी झंडी दिखाएगी । जिसके उपरांत जल्दी इसका संचालन किया जाएगा ।केवल रेलवे विभाग की अनुमति का इंतजार है गौरतलब है कि लगभग पिछले 2 साल से बंद पड़े डबल डेकर ट्रेन का संचालन करने का समय आ गया है। जहां केवल रेलवे बोर्ड की अनुमति की प्रतीक्षा की जा रही है। वही बाकि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ।

तेजस, शताब्दी गोमती एक्सप्रेस से किराया होगा काम

गौरतलब है की लखनऊ से चलने वाली शताब्दी तथा तेजस एक्सप्रेस की बात करें तो शताब्दी एक्सप्रेस का किराया 1400 से लेकर 2400 तक है. वही तेजस एक्सप्रेस का किराया 2000+ है। गौरतलब है कि इन दोनों ट्रेनों को यह ट्रेन टक्कर दे सकती है . जहां लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनल के लिए डेढ़ साल पहले का किराया महज ₹645 था। हालांकि तेजस और शताब्दी एक्सप्रेस 6.30 घंटे के अंदर ही लखनऊ से दिल्ली पहुंचती है.वही लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली डबल डेकर ट्रेन 8 घंटे का समय लेती है। लेकिन किराया के मामले में यह ट्रेन किफायती साबित होगी ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here