लखनऊ में 28 अक्टूबर से झूलेलाल मैदान पर दीपावली का सबसे बड़ा मेला होगा शुरू, 17 चीजें होंगी खास

0
744
views
लखनऊ में 28 अक्टूबर से झूलेलाल मैदान पर दीपावली का सबसे बड़ा मेला होगा शुरू, 16 चीजें होंगी खास

लखनऊ 19 अक्टूबर:  राजधानी लखनऊ के झूलेलाल मैदान पर दीपावली मेला का आयोजन 28 अक्टूबर से किया जाएगा ।इस मेले को उल्लासपूर्ण बनाने के लिए पूरी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। जिसके तहत जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश झूलेलाल मैदान का निरीक्षण अपनी टीम के साथ कर चुके हैं। दिवाली के त्यौहार में मेले को सफल बनाने के लिए पूरा प्रशासन जोरों शोरों से कार्य करती नज़र आ रही है ।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने लिया जायजा

गौरतलब है कि लखनऊ में होने वाले 28 अक्टूबर से दीपावली मेले के आयोजन के लिए राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश जी ने अपनी टीम के साथ झूलेलाल पार्क का सर्वेक्षण किया एवं समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही उनके साथ नगर आयुक्त भी मौजूद थे ।जिन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश भी जारी किया। आगे बात करते हैं उन 16 कार्यक्रमों के जो बढ़ाएंगे दीपावली मेले की रौनक।

यह 17 चीजें बनाएगीं मेले को खास

लखनऊ में 28 अक्टूबर से झूलेलाल मैदान पर दीपावली का सबसे बड़ा मेला होगा शुरू, 16 चीजें होंगी खास
1 झूलेलाल मैदान पर फूड जोन बनाया जाएगा, जहां पर स्वादिष्ट व्यंजन आनंद लोग ले पाएंगे
2 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
3 मेले में सेल्फी प्वाइंट बनाए जायेगें
4 बच्चों के इंटरटेनमेंट के लिए अलग अलग तरीके के झूले भी लगाए जाएंगे
5 मेले में सस्ती घरेलू सामानों के साथ लोकल आर्ट वर्क सामान लोग खरीद पाएंगे
6 दीपावली मेले मैं लोकल दुकानदारों को रेडी एवं पटरी स्ट्रीट फूड लगाकर आय बढ़ाने का मौका उपलब्ध कराया जाएगा
7 डांडिया नाइट का आयोजन तथा म्यूजिकल बैंड शो भी होंगे
8 पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया
9 रंगोली बनाने की स्पर्धा होगी
10 स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा
11 कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा
12 झूलेलाल मैदान पर दिवाली मेले में मैजिक शो का भी आयोजन किया जाएगा
13 टैलेंट शो का आयोजन क्या जाएगा
14 मेले में ODOP और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी के स्टाल भी लगाए जाएंगे
15 डीएम के निर्देशानुसार मेले में कैंप का आयोजन भी कराया जाएगा
16 मिट्टी से बानी काफी कलाकृति के स्टाल लगेगें
17 मैजिक शो का आयोजन होगा

 

26 अक्टूबर तक सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के लिए दिए गए निर्देश

लखनऊ में 28 अक्टूबर से झूलेलाल मैदान पर दीपावली का सबसे बड़ा मेला होगा शुरू, 16 चीजें होंगी खास

28 अक्टूबर से  झूलेलाल मैदान पर दीपावली मेला शुरू होगा ।वही इंटरटेनमेंट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा ।जहां  हजारों लोगों के आने की संभावना है ।वहीं प्रोटोकॉल के दिशा निर्देश भी दे दिए गए हैं ,जिसक तहत आला अधिकारी की बैठक जारी है ।गौरतलब है कि दिशानिर्देश में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि 26 अक्टूबर तक योजना के तहत पूरे मेले की रूपरेखा तैयार कर ली जाए। जिससे कि मेले को यादगार बनाया जा सके।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here