CBSE board exam 2022: केंद्रीय सेकेंडरी शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा की टर्म- 1 परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है, जिसकी औपचारिक पुष्टि की जा चुकी है। गौरतलब है की दसवीं की परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होगी ।वही 12वीं की परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। कक्षा दसवीं की परीक्षा 11 सितंबर को समाप्त होगी । 12वीं कक्षा की परीक्षा 22 सितंबर को खत्म होगी।
सीबीएससी नियंत्रक संयम भरद्वाज जी का बयान
#CBSE #AzadiKaAmritMahotsav#cbseterm1@dpradhanbjp @EduMinOfIndia @DDNewslive @PTI_News @AkashvaniAIR pic.twitter.com/Hs8ibPLtSl
— CBSE HQ (@cbseindia29) October 18, 2021
केंद्रीय सेकेंडरी शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज जी के अनुसार टाइम टेबल की घोषणा कर दी गई है। जहां दसवीं कक्षा का पहला एग्जाम सोशल साइंस का होगा ।वहीं 2 सितंबर को दसवीं की विज्ञान की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। 3 सितंबर को गृह विज्ञान की परीक्षा होगी ।वही 4 सितंबर को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड की परीक्षा होगी। 8 दिसंबर को कंप्यूटर ,9 दिसंबर को हिंदी कोर्स ए तथा बी और 11 दिसंबर को अंग्रेजी एवं साहित्य की परीक्षा पूरी कराई जाएगी।
कक्षा 12 की परीक्षा
#CBSE #AzadiKaAmritMahotsav #cbseterm1online @dpradhanbjp @EduMinOfIndia @DDNewslive @PTI_News @AkashvaniAIR pic.twitter.com/dP9LB7EHmF
— CBSE HQ (@cbseindia29) October 18, 2021
- 1 दिसंबर समाजशास्त्र
- 3 दिसंबर इंग्लिश
- 6 दिसंबर गणित
- 7 दिसंबर शारीरिक शिक्षा
- 8 दिसंबर बिजनेस स्टडीज
- 9 दिसंबर ज्योग्राफी
- 10 दिसंबर फिजिक्स
- 11 दिसंबर साइकोलॉजी
- 13 दिसंबर अकाउंटेंसी
- 14 दिसंबर केमिस्ट्री
- 15 दिसंबर इकोनॉमिक्स
- 16 दिसंबर हिंदी
- 17 दिसंबर पोलिटिकल साइंस
- 18 दिसंबर बायोलॉजी
- 20 दिसंबर इतिहास
- 21 दिसंबर इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस और कंप्यूटर साइंस
- 22 दिसंबर होम साइंस
परीक्षा में दिया जाने वाला समय

गौरतलब है कि सीबीएसई की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को 90 मिनट का समय दिया जाएगा ।वहीं परीक्षा 11:30 बजे शुरू होगी।
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं डेट शीट
cbse.gov.in से अभ्यार्थी सीबीएसई की औपचारिक वेबसाइट से डेट शीट डाउनलोड कर सकते है।
15 से 20 मिनट क्वेश्चन पेपर पढ़ने का वक्त
सीबीएसई परीक्षा की समय सीमा 10 घंटे की होगी जहां परीक्षा 11:30 बजे से शुरू की जाएगी वहीं अभ्यर्थियों को 15 से 20 मिनट का समय क्वेश्चन पेपर को समझने एवं पढ़ने के लिए दिया जाएगा। इस बार सीबीएसई की परीक्षाओं को दो भागों में विभाजित किया गया है।
सीबीएसई 10th बोर्ड परीक्षा की डेट शीट कैसे कर सकते हैं डाउनलोड
- सर्वप्रथम सीबीएसई के औपचारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
- औपचारिक पेज पर जाने के बाद व्हाट्स न्यू के विकल्प को क्लिक करना होगा
- इसके उपरांत दसवीं कक्षा 12वीं की डेटशीट के विकल्प को क्लिक करना होगा
- पीडीएफ ओपन हो जाएगा
- फाइल ओपन होने के बाद आप उसे डाउनलोड कर प्रिंट निकलवा सकते हैं।










