राहत: CNG के रेट बढ़ने के बाद लखनऊ में ऑटो व विक्रम के 13 रूटों का किराया, देखें किराया की लिस्ट

0
595
views
राहत: CNG के रेट बढ़ने के बाद लखनऊ के ऑटो व विक्रम के 13 रूटों का किराया, देखें किराया की लिस्ट

लखनऊ 18 अक्टूबर: राजधानी लखनऊ में जहां पेट्रोल और डीजल आसमान छू रहें हैं ।वहीं सीएनजी में भी आप पौने चार रूपये की बढ़त दर्ज की गई। सीएनजी भी अब पेट्रोल और डीजल की राह पर हैं ।वहीं सीएनजी के दरों में बढ़ोतरी के उपरांत लखनऊ में सीएनजी से चलने वाले ऑटो और विक्रम के किराए में भी बढ़ोतरी की मांग जोर पकड़ने लगी । वहीं अटकलों की बाजार भी गर्म हुई । तो आखिर ऑटो और विक्रम के किराया में कितना इजाफा हुआ? आगे इस विषय पर प्रकाश डालते हैं।

ऑटो ड्राइवर हरिनाम का बयान

लखनऊ में पिछले 6 वर्षों से ऑटो चला रहे हरिनाम के अनुसार वह गोमती नगर से आलमबाग रूट पर ऑटो चलाते हैं। जहां उनके अनुसार एक रूपये का भी किराया में इजाफा नहीं हुआ है। वहीं सारी अटकलें बेबुनियाद हैं।

राहत: CNG के रेट बढ़ने के बाद लखनऊ के ऑटो व विक्रम के 13 रूटों का किराया, देखें किराया की लिस्ट

 

ऑटो का किराया (Auto fare in Lucknow)

1.हुसडिया से चारबाग : 30 rs

2.चिनहट से चारबाग: 35 rs

3.हैनीमैन से चारबाग:30 rs

4.पत्रकारपुरम से चारबाग: 25 rs

5.सीएमएस से चारबाग: 25 rs

6.हैनीमैन से हजरतगंज: 20 rs

7.पत्रकारपुराम से हजरतगंज: 15 rs

8.पत्रकारपुरम से आलमबाग बस स्टैंड:35 rs

9.हैनीमैन से आलमबाग: 35 rs

10.चिनहट से आलमबाग: 40 rs

11.सीएमएस से चिनहट: 20 rs

ऑटो चालक तिवारी जी का बयान

सीएमएस और हैनीमैन रूट पर ऑटो चलाने वाले चालक तिवारी जी के अनुसार सीएनजी में इजाफा हुआ है लेकिन कोई किराया में वृद्धि नहीं हुई है। पुराने किराए पे ही लोग यात्रा कर रहें हैं। हालांकि यूनियन ने इस संदर्भ में परिवहन विभाग को लिखा है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

विक्रम का किराया

राहत: CNG के रेट बढ़ने के बाद लखनऊ के ऑटो व विक्रम के 13 रूटों का किराया, देखें किराया की लिस्ट

विक्रम चालक से पूछे जाने पा पता चला की हुसडिया से पॉलिटेक्निक का किराया 10 रूपये हैं वहीं हुसडिया से निशातगंज का किराया 15 रूपये है। पिछले दो वर्षों में कोई भी किराया में बदलाव नहीं हुए हैं और वह चालकों से इसके अलावा कोई भी चार्ज नहीं ले रहे हैं।

सात साल से लखनऊ में ऑटो के किराया में नहीं हुई है वृद्धि

गौरतलब है की विगत सात सालों में ऑटो के किराया में कोई भी वृद्धि नहीं की गई है। बीच बीच में ऑटो चालकों द्वारा पैसे बढ़ान की मांग की हैं लेकिन ऑटो के किराया में कोई भी वृद्धि नहीं की गई है। लखनऊ में पूर्वत की तरह ही किराया है तथा कोई भी किराया में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here