भवन बनवाने वालों को झटका, ईट के दाम में आया डेढ़ हजार का उछाल, जल्दी देखें ईट की रेट लिस्ट

0
24949
views
भवन बनवाने वालों को झटका, ईट के दाम में आया डेढ़ हजार का उछाल, जल्दी देखें ईट की रेट लिस्ट

लखनऊ 21 अक्टूबर: लखनऊ में भवन निर्माण कराना महंगा हो गया जहां मौरंग, बालू के बाद अब ईट के रेट में भारी उछाल दर्ज की गई है ।गौरतलब है कि अव्वल ब्रांड की ईट (Red Brick Rate) की कीमत 7000 से बढ़कर  ₹8500 प्रति हजार हो गई है ।सरल शब्दों में कहे तो पहले हजार ईट खरीदने के लिए ₹7000 देने पड़ रहे थे अब वह 8500 हो गया है।

ईट में अचानक डेढ़ हजार रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है ।जिससे कि भवन निर्माण में लोगों को कठिनाई आ रही है। गौरतलब है कि ईट के भी कुल 4 कैटेगरी हैं। जिस में बड़ा अंतर दर्ज किया गया है ।व्यापारियों की बात की जाए तो कोयले और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं वही सीएनजी में भी लखनऊ में भारी उछाल दर्ज किया गया दूसरी ओर कोयले की मांग बढ़ने की वजह से कोयले के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं। इस बड़ी वजह से ईट के कीमतों में उछाल आया है ।आगे बात करते हैं ईट के कुल चार क्वालिटी की जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

  ईट के दाम  (Brick Price in Lucknow)

क्वालिटी रुपये रुपये
अव्वल दर्जे की ईट 7000 8500
दूसरे नंबर की ईट 6500 7500
तीसरे नंबर की ईट 6000 7000
चतुर्थ श्रेणी ईट 4000 5500

 

मुकेश मोदी महामंत्री लखनऊ बिक्री एसोसिएशन के अनुसार

भवन बनवाने वालों को झटका, ईट के दाम में आया डेढ़ हजार का उछाल, जल्दी देखें ईट की रेट लिस्ट

मतलब है कि यूपी में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, कोयले आदि सभी के दाम आसमान छू रहे हैं ।वही कोयला 2 से ढाई गुना तक बढ़ चुका है, जिसकी वजह से ईट बनाने वाले भट्ठे में ईट का निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। कीमत लगातार बढ़ने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

ईट भट्टा कारोबारी दुर्गेश सिंह के अनुसार

ईद के दाम में भारी उछाल दर्ज किया गया है। जहां कोयला इसकी बड़ी वजह है ।यहां कोयले के दाम में भी भारी उछाल आया है। ऐसे में इसके भाव बढ़ना तय माने जा रहे हैं।

आने वाले समय में ईट में और हो सकती है बढ़ोतरी

भवन बनवाने वालों को झटका, ईट के दाम में आया डेढ़ हजार का उछाल, जल्दी देखें ईट की रेट लिस्ट

गौरतलब है कि महामंत्री मुकेश मोदी के अनुसार नवंबर-दिसंबर में नई ईट की लागत बढ़ने की वजह से चारों क्वालिटी की ईटों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

फ्लाई ऐश ईट (Fly Ash Brick) ₹700 प्रति हजार

लखनऊ बिक्री एसोसिएशन के महामंत्री मुकेश मोदी के अनुसार फ्लाई ऐश की रेट ₹700 प्रति हजार में मार्केट में बेची जा रही हैं। गौरतलब है कि इसके दाम में भी कोई इजाफा नहीं हुआ है। वही मिट्टी से बनाई गई ईट फ्लाई ऐश  की ईट से मुकाबला नहीं है, जहां मिट्टी की ईट के बने हुए मकान की लाइफ 200 साल होती है ।वही फ्लाई ऐश ईट की लाइफ बेहद कम है लिहाजा लोग मिट्टी की ईट लेना पसंद करते हैं।

भवन सामग्री व कीमत

भवन बनवाने वालों को झटका, ईट के दाम में आया डेढ़ हजार का उछाल, जल्दी देखें ईट की रेट लिस्ट
फ़ीट फ़ीट
बालू 20 25
मौरंग 45 55
गिट्टी 45 50

 

खदान खुलने पर कीमत और बढ़ेंगे

अभिषेक जो कि बंथरा में कारोबारी हैं उनके अनुसार भवन सामग्री अभी महंगे हैं ।कारोबारियों के पास अभी  स्टॉक बचे हैं जिन्हें वे  निकाल रहे हैं। वहीं बालू की खदाने बंद है । बालू की खदानें खुलने के साथ ही कीमतों में इजाफा देखा जाएगा क्योंकि खदानों से आने वाली नई बालू, मौरंग की ढोने की लागत पेट्रोल और डीजल में बढ़ोतरी की वजह से बढ़ी होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here