खुशखबरी: लखनऊ में 15 रूटों पर चलेंगी 47 रोडवेज बसें, 30 मार्गों पर चलेंगी 72 निजी बसें, देखें यहां

0
4230
views
खुशखबरी:  लखनऊ में 15 रूटों पर चलेंगी 47 रोडवेज बसें, 30 मार्गों पर चलेंगी 72 निजी बसें, देखें यहां

लखनऊ 21 अक्टूबर : राजधानी लखनऊ में राज्य परिवहन प्राधिकरण (एटीए) के  बैठक में यह तय किया गया कि त्योहार के इस मौसम में लखनऊ से 15 रूटों पर 47 रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा । वहीँ अलग-अलग  रूटों पर रोडवेज बसों के 30 मार्गों पर 72 निजी और 15 रूटों पर 47 रोडवेज बसों का संचालन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव ममता शर्मा जी का बयान

15 रूट पर 72 निजी व 47 परिवहन निगम की बसों के संचालन से जनता की राह आसान होगी ।जहां जनता को सरल एवं  यात्रा का अनुभव प्रदान होगा। इसके साथ ही त्यौहार के समय में भीड़भाड़ से भी उन्हें मुक्ति मिलेगी। विशेष सचिव अतुल सिंह समेत कई अन्य अधिकारी ने बैठक में मौजूद रहे जहां 72 परमिट का नवीनीकरण भी किया गया।

लखनऊ से इन रूटों की बसों का हुआ परमिट नवीनीकरण

खुशखबरी:  लखनऊ में 15 रूटों पर चलेंगी 47 रोडवेज बसें, 30 मार्गों पर चलेंगी 72 निजी बसें, देखें यहां
1 बक्सर
2 मोरावा
3 गौरीफंटा
4 संडीला
5 हरदोई
6 आगरा
7 सुल्तानपुर
8 मथुरा
9 हिमाचल प्रदेश
10 जयपुर
11 किशनगंज
12 जम्मू
13 गया
14 रुपईडीहा
15 नेपालगंज
16  सुल्तानपुर
17 तंबौर

लखनऊ से प्रमुखों जगहों के लिए बसों को मंजूरी दे दी गई हैं ।जहां रोड पर कुछ ही दिनों में दो से तीन बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

47 रोडवेज बसों का होगा संचालन

खुशखबरी:  लखनऊ में 15 रूटों पर चलेंगी 47 रोडवेज बसें, 30 मार्गों पर चलेंगी 72 निजी बसें, देखें यहां

गौरतलब है कि परिवहन को और सुचारू एवं लोगों के लिए सरल करने के लिए नेपालगंज समेत लखनऊ से कुल 15 विभिन्न रूटों पर कुल 47 रोडवेज बसों का संचालन लखनऊ परिवहन करते नजर आएंगे ।दूसरी और 30 अन्य रूटों पर निजी बसों के 72 परमिट का नवीनीकरण का कार्य संपन्न किया गया। जिससे कि बसों को जल्द से जल्द रूटों पर उतारा जा सके।

125 नयी जनरथ बसों का भी होगा संचालन

लखनऊ से गोरखपुर, देहरादून, दिल्ली, गोरखपुर, वाराणसी समेत अलग अलग जगहों के लिए भी 125 जनरथ बसों का संचालन किया जायेगा जिसके लिए रूपरेखा पहले ही तय की जा चुकी हैं। दीपावली, छठ जैसे त्यौहारों के बीच परिवहन निगम की यह  पर जाने के लिए आरामदायक सफर के लिए अब 125  AC  जनरथ बसें को शामिल किया जाएगा ।

देखें रुट का किराया

खुशखबरी:  लखनऊ में 15 रूटों पर चलेंगी 47 रोडवेज बसें, 30 मार्गों पर चलेंगी 72 निजी बसें, देखें यहां
लखनऊ से गोरखपुर 480
लखनऊ से दिल्ली 960
लखनऊ से जयपुर 1240
लखनऊ से देहरादून 880
लखनऊ से वाराणसी 490
लखनऊ से मुजफ्फरपुर 900

 

गौरतलब है की जनरथ बसों का किराया सामान्य बसों के किराये से थोड़ा अधिक होगा इसके साथ ही सीट की बात की जाये तो एक तरफ तीन सीट और दूसरी तरफ 2 सीट होंगी । जनरथ बस की एक खासियत यह रहेगी की अब ठण्ड के समय AC होने की सुविधा होने की वजह से यात्रियों को कम्बल आदि ले जाने की जेहमत नहीं उठानी होगी । जिसके साथ ही यात्रा का आनंद दुगुना हो जायेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here