Lucknow: टेंडर पॉम हॉस्पिटल में संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत में बड़ा खुलासा, अब पोस्टमार्टम आने से मचा हड़कंप 

0
767
views

लखनऊ 25 जुलाई :  उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में स्थित नामी टेंडर पॉम अस्पताल में हुई महिला कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के केस में नया ट्विस्ट आ गया है । हॉस्पिटल के बेसमेंट में मिली  महिला कर्मचारी की मौत इलाज के दौरान हुई । इसके बाद महिला के परिजन ने हत्या का आरोप भी लगाया । वहीँ अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई नए खुलासे हो रहे हैं ।

female-employee-died-in-lucknow-big-hospita
REPL

महिला के शरीर पर पाए गए चोट के निशान

टेंडर पॉम हॉस्पिटल में गुरुवार रात को एक महिला कर्मचारी की मौत का मामला आया जब उसे बेसमेंट से बरामद किया गया । हॉस्पिटल के रिकॉर्ड के अनुसार महिला 3 महीने से टेंडर पाम हॉस्पिटल में काम कर रहीं थी और वहां की कर्मचारी थी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हत्या की आशंका भी जताई जा रही है । गौरतलब है की महिला कर्मचारी के शरीर पर घाव और कई चोट के निशान की पुष्टि कर दी गई है । सूत्रों की माने तो पुलिस  दुष्कर्म के एंगल से भी केस को देख रही है ।

परिवार  वाले अस्पताल पर लगा रहे हैं आरोप 

परिवार वाले अस्पताल प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगा रहे है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस इस  मामले की तहकीकात कर रही है । वहीँ इस मामलें से जुड़े लोगों से कड़ी पूछताछ भी चल रही है ।अस्पताल प्रबंधन  पुलिस की मदद कर रहे हैं । वहीँ शक के आधार पर महिला कर्मचारी के करीबी मित्र संदीप को पुलिस ने हिरासत में लिया है और जानकारी प्राप्त कर रही है । गौरतलब है की महिला कर्मचारी का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है ।

यह भी पढ़ें : लखनऊ के इस नामी हॉस्पिटल में संदिग्ध अवस्था में महिला कर्मचारी की मौत से हॉस्पिटल में मचा हड़कंप, पहले भी हॉस्पिटल पर 19 लाख का बिल देने का लग चूका है आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here