लखनऊ के इस नामी हॉस्पिटल में संदिग्ध अवस्था में महिला कर्मचारी की मौत से हॉस्पिटल में मचा हड़कंप, पहले भी हॉस्पिटल पर 19 लाख का बिल देने का लग चूका है आरोप

0
641
views
female-employee-died-in-lucknow-big-hospita

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल टेंडर पाम हॉस्पिटल से सनसनीखेज खबर आ रही है। जहाँ  टेंडर पाम हॉस्पिटल की एक महिला कर्मचारी को बेसमेंट एरिया में संदिग्ध अवस्था में मृतक पाया गया है। गौरतलब है कि सूत्रों के अनुसार महिला के शरीर में चोट के कई निशान भी पाए गए हैं ।हॉस्पिटल के रिकॉर्ड के अनुसार महिला 3 महीने से टेंडर पाम हॉस्पिटल में काम कर रहीं थी।

मृतक कर्मचारी के परिजन का अस्पताल पर गंभीर आरोप

मृतक कर्मचारी का नाम नीलम बताया जा रहा है। नीलम बलिया क्षेत्र की रहने वाली थी। मृतक कर्मचारी के परिजन ने अस्पताल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं जिसे कारण हॉस्पिटल शक के घेरे में है परिवारों के अनुसार यह भी बताया गया कि उनसे मृत होने की बात छुपाई गई है।

पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया

मौके पर पहुंची पुलिस के झूठे साक्ष्यों के अनुसार यह प्रथम दृष्टा प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है । हॉस्पिटल के बेसमेंट में युवती को बेहोश अवस्था में पाई गई थी ।इसके बाद इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई थी।

 

सीसीटीवी फुटेज की ली जा रही है मदद

मामले को संज्ञान में लेते हुए सुशांत गोल्फ सिटी थाना के पुलिस अधिकारी इसकी जांच पड़ताल में जुट गए हैं ।वहीं सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ।महिला कर्मचारी की मौत के बाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । महिला कर्मचारी की मौत होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। वहीं परिवार वाले भी प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

 

पहले भी 19 लाख का बिल देने के मामलें में लग चूका है इस हॉस्पिटल पर आरोप

 

female-employee-died-in-lucknow-big-hospita
REPL

पहले भी टेंडर पाम  हॉस्पिटल की चर्चा हो चुकी है गौरतलब है कि कोरोना वायरस के  समय टेंडर पाम हॉस्पिटल ने काफी सुरियों में रहा  जब  उन्नाव में रहने वाले अनिल कुमार ने हॉस्पिटल पर 19 लाख का बिल बनाने का आरोप लगाया था हालांकि हॉस्पिटल प्रबंधन ने इस को सिरे से खारिज कर कहा था कि उनकी तरफ से दिया गया बिल  तार्किक है और इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here