राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ से बेहद सनसनीखेज खबर आई जब 29 जुलाई को लोहिया अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही महिला छात्रा ने लोहिया अस्पताल में काम कर रहे डॉक्टर मोहित के खिलाफ छेड़छाड़ का बड़ा आरोप लगाया। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने रेजीडेंट डॉक्टर मुईन को निलंबित कर दिया है।
आरोपी डॉक्टर हुआ निलंबित
यही नहीं राम मनोहर लोहिया संस्थान ऐसे संगीन मामलों के लिए पहले से गठित विशाखा समिति को जांच के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि रिपोर्ट आने तक डॉक्टर मुइन को निलंबित रखा जाएगा ।वही सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य कर्मचारियों से भी बातचीत चल रही है दूसरी ओर विभूति खंड पुलिस इस केस की जांच में अपनी तरफ से जुटी हुई है।
अश्लील मैसेज भेजता था आरोपी डॉक्टर
गौरतलब है कि 29 जुलाई को एमबीबीएस कर रही 24 वर्षीय छात्रा के अनुसार डॉक्टर ने उन्हें गलत निगाहें रखी उनका मोबाइल नंबर हासिल कर उन्हें प्रताड़ित किया अश्लील मैसेजेस भेजे, अभद्र एवं अपशब्द इस्तेमाल किए गए।
वार्ड नम्बर 9 में बुलाकर किया ये काम
27 जुलाई को ओपीडी के कमरा नंबर 9 में इंटर्नशिप कर रही एमबीबीएस की 24 वर्षीय छात्रा को बुलाया।
पीड़िता का आरोप है कि उसे ओपीडी के कमरा नंबर 9 में दोपहर के 12:00 बजे डॉक्टर ने बुलाया ।कमरे में पहुंचने के साथ ही डॉक्टर ने दरवाजा बंद कर लिया और उससे और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। तुरंत बाद किसी तरह रूम से बाहर निकली और इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए,अपने माता-पिता को फोन किया ।इसके बाद तुरंत विभूति खंड थाने में इस मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लिया गया। इसके थोड़े तुरंत बात है राम मनोहर लोहिया अस्पताल संस्था ने जांच पूरी होने तक डॉक्टर को निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें : राम मनोहर लोहिया अस्पताल में MBBS छात्रा से घिनौनी हरकत, डॉक्टर पर लगा यह घिनौना आरोप, केस हुआ दर्ज










