राम मनोहर लोहिया अस्पताल में MBBS छात्रा से घिनौनी हरकत, डॉक्टर पर लगा यह घिनौना आरोप, केस हुआ दर्ज

0
487
views
PTI (प्रतियात्मक)

उत्तर प्रदेश के बेहद प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान राम मनोहर लोहिया अस्पताल से बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है ।जहां एमबीबीएस कर रहे 24 वर्षीय छात्रा के अनुसार उनके साथ लोहिया अस्पताल में कार्यरत डॉ मूईन ने उनके साथ बेहद शर्मनाक हरकत की है।

गौरतलब है कि 24 वर्षीय एमबीबीएस करें छात्रा ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत डॉ मूईन के विरुद्ध छेड़छाड़ और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। 24 वर्षीय छात्रा इंटर्नशिप राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कर रही थी वही का यह वाक्य है।

एमबीबीएस कर रही 24 वर्षीय छात्रा के अनुसार आरोपी ने उनका नंबर हासिल किया । गंदे मैसेज भेजें ।अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही 24 वर्षीय छात्रा का यह भी आरोप है कि वह उन पर अभद्र टिप्पणी करते थे। पीड़िता के अनुसार मंगलवार को दोपहर ओपीडी में ड्यूटी करते वक्त डॉक्टर मूईन ने उन्हें कमरे में बंद किया और जबरदस्ती करने की कोशिश की।

एमबीबीएस करें 24 वर्षीय छात्रा के अनुसार वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रही और इसकी इत्तला अपने माता पिता को दी। माता-पिता को बात पता चलने के साथ ही परिवार वाले अस्पताल पहुंचे वहां विभूति खंड कोतवाली पहुंचकर डॉ मूईन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया।

विभूति खंड कोतवाली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत डॉ मुईन के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है ।वही विभूति खंड कोतवाली के अधीक्षक मामले की पूरी जानकारी एवं तथ्य जुटाने में लग गए हैं। मामला की वास्तविकता और साक्ष्य के आधार पर अगली कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here