इंतजार खत्म: गोमती नगर,अमौसी, चारबाग समेत प्रदेश के इन 17 बस अड्डे पीपीपी मॉडल पर होंगे हाई टेक, ये होंगी खूबियां

0
607
views
इंतजार खत्म: गोमती नगर,अमौसी, चारबाग समेत प्रदेश के इन 17 बस अड्डे पीपीपी मॉडल पर होंगे हाई टेक, ये होंगी खूबियां

लखनऊ 23 अक्टूबर : लखनऊ वासियों के लिए बेहद खुशी की खबर आ रही है। जहां लखनऊ के गोमती नगर , अमौसी और चारबाग बस अड्डे का जल्द विकास होने जा रहा है। जिसके तहत इन बस अड्डों को हाई टेक किया जाएगा। जिसके तहत योजनाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं प्रथम चरण में राजधानी लखनऊ के तीन बस अड्डों के साथ प्रदेश के कुल 17 बस अड्डों का विकास पीपीपी मॉडल के तहत किया जाएगा जिससे की यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सके।

इस मॉडल पर बनेंगे अमौसी, गोमती नगर , चारबाग समेत यूपी के 17 बस अड्डे

गौरतलब है की बस अड्डे की  डिजाइन, बिल्ड क्वालिटी, ऑपरेशन तथा ट्रांसफर मॉडल पर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की योगी कैबिनेट ने टेंडर में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए पारित कर दिया है।

टेंडर की प्रक्रिया में किया गया छोट बदलाव

इंतजार खत्म: गोमती नगर,अमौसी, चारबाग समेत प्रदेश के इन 17 बस अड्डे पीपीपी मॉडल पर होंगे हाई टेक, ये होंगी खूबियां

गौरतलब है कि एनआईसी में टंडन में कुछ बदलाव किए थे जिसके कारण ई टेंडर डालने में तकनीकी दिक्कत आ रही थी जिसकी वजह से टेंडर प्रक्रिया में कुछ मामूली बदलाव करते हुए इसे और आसान बनाया। गौरतलब है औद्योगिक विकास एवं स्थापना विभाग द्वारा जारी पीपीपी नियमावली 2016 के तहत अनुमोदित बेड डॉक्यूमेंट जैसे रिक्वेस्ट फॉर क्वालीफिकेशन रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तथा कैंसिलेशन एग्रीमेंट में थोड़ा बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि 17 बस अड्डों का विकास पीपीपी मॉडल पर होना है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

पहले चरण में 17 बस अड्डे जो पीपीपी मॉडल पर होंगे विकसित

इंतजार खत्म: गोमती नगर,अमौसी, चारबाग समेत प्रदेश के इन 17 बस अड्डे पीपीपी मॉडल पर होंगे हाई टेक, ये होंगी खूबियां
  1. आगरा फोर्ट
  2. ईदगाह आगरा
  3. ट्रांसपोर्ट नगर आगरा
  4. सोहराब गेट
  5. गाजियाबाद
  6. प्रयागराज
  7. कानपुर सेंट्रल
  8. सिविल लाइंस प्रयागराज
  9. गोमती नगर लखनऊ
  10. चारबाग लखनऊ
  11. अलीगढ़
  12. मथुरा
  13. गोरखपुर
  14. रसूलाबाद
  15. वाराणसी
  16. आगरा कैंट
  17. कौशांबी

परिवहन निगम के बस स्टेशनों पर होगी अब नवीनतम सुविधाएं

गौरतलब है कि बस स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत सुविधाएं और व्यवस्थाएं को बस अड्डे पर दुरुस्त किया जाए।

इन सुविधाओं से परिपूर्ण होगा बस अड्डा

इंतजार खत्म: गोमती नगर,अमौसी, चारबाग समेत प्रदेश के इन 17 बस अड्डे पीपीपी मॉडल पर होंगे हाई टेक, ये होंगी खूबियां
  1. यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त आरामदायक सीटें लगाए जाएंगे
  2. सफाई कर्मी नियमित अंतराल पर बस अड्डे की सफाई करते रहेंगे
  3. पार्किंग की सुविधा होगी
  4. हेल्प डेस्क  काउंटर का निर्माण होगा
  5. पुलिस सहायता केंद्र से सीधा संपर्क के लिए एड्रेस रहेगा
  6. महिलाओं एवं पुरुषों के लिए शौचालय की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी
  7. शिकायत केंद्र स्थापित की जाएगी
  8. आगमन एवं प्रस्थान के लिए एलईडी डिस्प्ले बोर्ड स्थापित की जाएगी।

गोमती नगर बस डिपो  में बदलाव की आवश्यकता

गौरतलब है की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर बस डिपो में काफी बदलाव की आवश्यकता है जहां कोई भी इंफ्रास्ट्रक्चर बस डिपो  पर मौजूद नहीं है। यात्रियों के बैठने के लिए महल तीन सीटें लगाई गई है अतः विकास की बेहद आवश्यकता गोमती नगर बस डिपो को है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here