खुशखबरी: लखनऊ में यहां बेचा जायेगा 40 रूपये प्रति किलो टमाटर, महंगाई से मिलेगी राहत, मंडी परिषद की नेक पहल

0
975
views
खुशखबरी: लखनऊ में यहां बेचा जायेगा 40 रूपये प्रति किलो टमाटर, महंगाई से मिलेगी राहत, मंडी परिषद की नेक पहल

लखनऊ 23 अक्टूबर: लखनऊ वासियों के लिए खुशखबरी आ रही है। जहाँ  हाल में बढ़े सब्जियों के दाम से खासकर टमाटर के दाम से अब लखनऊ वासियों को निजात मिलेगी ।गौरतलब है कि टमाटर और प्याज की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए लखनऊ की मंडी परिषद ने कदम बढ़ाते हुए स्टॉल लगाने का फैसला किया है ।जहां जनता को ₹40 प्रति किलो के हिसाब से टमाटर उपलब्ध कराए जाएंगे आगे खबर विस्तार से।

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के बढ़े दामों के वजह से सब्जियों के दाम आसमान पर

खुशखबरी: लखनऊ में यहां बेचा जायेगा 40 रूपये प्रति किलो टमाटर, महंगाई से मिलेगी राहत, मंडी परिषद की नेक पहल

व्यापार मंडल से बातचीत के दौरान पता चला कि महाराष्ट्र के दक्षिणी प्रदेशों में हो रही  बारिश के साथ-साथ पेट्रोल डीजल और सीएनजी में बढ़े दामों की वजह से ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बढ़ गया है, जिसकी वजह से सब्जियों के दामों में भारी इजाफा देखने मिल रहा है । सब्जियों के दाम में ₹5 से ₹30 तक का इजाफा दर्ज किया गया है। फसल खराब होने की वजह से प्याज की कीमतें भी बढ़ गई है। बरसात के कारण मंडियों में सब्जी के आवागमन भी कम हुए हैं, इसी की वजह से टमाटर ,शिमला, मिर्च, मूली, बैंगन, तुरईm धनिया, भिंडी आदि सभी सब्जियां के दाम आसमान छू रहे हैं।

लखनऊ मंडी परिषद प्रशासन का बड़ा फैसला

लखनऊ मंडी परिषद प्रशासन ने प्रदेश की सभी मंडियों में रिटेल स्टॉल लगाकर जनता को राहत देने का कार्य करते हुए अब ₹40 प्रति किलो टमाटर बेचने का निर्णय किया है। वही जनता को ₹40 किलो के दाम पर टमाटर उपलब्ध कराया जाएगा।

इन जगहों पर मिलेंगे सस्ते टमाटर

खुशखबरी: लखनऊ में यहां बेचा जायेगा 40 रूपये प्रति किलो टमाटर, महंगाई से मिलेगी राहत, मंडी परिषद की नेक पहल

गौरतलब है कि मंडी परिषद प्रशासन के निर्देशानुसार राजधानी लखनऊ के सीतापुर रोड में स्थित नवीन गल्ला मंडी में टमाटर का स्टाल लगा दिया गया है। जहां पर प्रत्येक व्यक्ति  को एक किलो टमाटर ₹40 के हिसाब से दे जा रहा है ।इसके साथ ही प्रशासन दुबग्गा थोक मंडी में भी ₹40 किलो टमाटर बेचने जा रही है। गौरतलब है कि सब्जी के थोक व्यापारी का कहना है कि गणगौर बरसात की वजह से सब्जियों को अधिक प्रभावित किया है। प्याज उत्पादक राज्यों में पहले नंबर पाने वाला नासिक बारिश प्रभावित है। वही काफी प्याज की फसल खराब हुई है। इसका असर मंडियों पर पड़ रहा है इसके साथ ही प्याज, टमाटर, आलू, लहसुन, शिमला मिर्च आदि सभी सब्जियां महंगी हो गई हैं।

प्रत्येक को मिलेगा एक 1 किलो टमाटर

गौरतलब है कि सभी मंडियों में सस्ते में उपलब्ध कराए जाएंगे टमाटर इसके साथ ही स्टॉल में आम जनता को ₹40 प्रति किलो के हिसाब से टमाटर उपलब्ध कराए जाएंगे प्रत्येक व्यक्ति एक 1 किलो टमाटर खरीद सकता है गौरतलब है कि रिटेल स्टोरों पर बड़ी संख्या पर आने के लोगों की उम्मीद है। जहां पर लोगों को सस्ते दर पर टमाटर उपलब्ध कराया जाएगा।

गोमती नगर स्थित सब्जी की मंडी में टमाटर का भाव

खुशखबरी: लखनऊ में यहां बेचा जाएगा 40 रूपये  किलो टमाटर, सभी को मिलेगा एक-एक किलो टमाटर

गोमती नगर स्थित सब्जी विक्रेता मनीष जी के अनुसार टमाटर गोमती नगर में 50 से ₹55 बेचा जा रहा है । हालांकि उनके अनुसार कुछ दिनों में सब्जी के भाव में कमी आने की पूरी संभावना देखी जा रही है ।देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में प्याज एवं टमाटर जोकि रोजमर्रा के जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है, उनके      दामों में कितना कितनी कमी दर्ज की जाती है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here