
लखनऊ 21 अक्टूबर: भारतीय रेलवे से अच्छी खबर आ रही है। जहां जल्द ही खान पान की सुविधा को एक बार फिर से रेलवे बहाल कर सकती है। जिसके लिए आज रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने लखनऊ के आलमबाग में निर्मित “फ्लेमलेस रसोई यान” का जायजा नई दिल्ली स्टेशन पर लिया।
काफी समय से है पैंट्री बंद

गैरतलब है की लंबी दूरी की ट्रेन में लंबे समय से पैंट्री को बंद रखा गया है। जहां इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समान्य दूरी वाली ट्रेन में लोगों को कम दिक्कतें आ रहीं हैं लेकिन लंबी दूरी में सफर कर रहे लोगों के लिए पैंट्री बंद होने की वजह से खान पान में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है की कुछ लोगों को पहले से ही थैला भर के खाने का सामान लेकर चलना पड़ रह है जिसकी वजह से एक समान का अतिरिक्त भार का वहन यात्रियों को करना पड़ राह है।
लखनऊ के आलमबाग में निर्मित रसोई यान का लाभ
रेल यात्रा को सरल और सुखद बनाया जाए यह भारतीय रेलवे की हमेशा से नीति रही है। फिलहाल एक बार फिर खान पान की बेहतरी और मानकों का ध्यान में रखते हुए लखनऊ के आलमबाग कारखाने में निर्मित फ्लेमलैस रसोई यान बनकर तैयार है। आपको बता दें की इसमें लिक्विड पेट्रोलियम गैस को आधुनिक इलेक्ट्रिक उपकरणों में परिवर्तित कर के कार्य किया जाता जाता है जिससे की प्रदूषण के साथ साथ सुरक्षा के लिहाज से भी एक दम सुरक्षित रहे ।
ऑटो कट आउट होने की सुविधा के साथ अधिक समय टेक खाना गर्म रखने के कंटेनर भी मौजूद होंगें।जहां बॉटलर कूलर जैसे सुविधा से यह रसोई यान लैस होगा।
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने लिया रसोई यान का जायजा
भारत के रेल मंत्री माननीय श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा लखनऊ के आलमबाग कारखाने में पुनः निर्मित फ्लेमलेस रसोई यान का नई दिल्ली स्टेशन पर निरीक्षण किया गया ।

गौरतलब है कि बेहतर खानपान की सुविधा एवं सुरक्षा के साथ रेल संरक्षण के उद्देश्य से माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने आज यान की जानकारी हासिल की। काफी दिनों से पैंट्री कार की वजह से लोगों में अच्छी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही सांकेतिक रूप से रसोई यान का सर्वेक्षण करना यह जरूर दर्शाता है कि जल्द ही रेलवे में फिर से पेंट्री कार को चालू कर दिया जाएगा, जिससे करोड़ों यात्रियों को इंतज़ार है ।









