
लखनऊ 21 अक्टूबर: राजधानी लखनऊ में एलडीए द्वारा इकना स्टेडियम के पीछे 37 एकड़ स्थल पर वेटलैंड विकसित करने जा रही है ।जिसकी डिजाइनिंग पूर्ण रूप से तैयार की जा चुकी है ।वहीं वेटलैंड पर 10.86-20 करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।
मुख्य अभियंता इंद्र शेखर सिंह जी का बयान
गौरतलब है चक गंजरिया सिटी में वेटलैंड के साथ वन्य जीव पशु पक्षी आदि भी दिखाई देंगे।। वही इस क्षेत्र को पशु पक्षियों के लिए अनुकूल बनाया जाएगा ,जहां पर एक वॉच टावर का भी निर्माण कराया जाएगा जिससे कि लखनऊ वासी दूर से ही पशु पक्षियों को देख सकें।
कब शुरू होगा कार्य
गौरतलब है प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार, सचिव वित्त संजय कुमार जी के अनुसार जगह का पूर्ण रूप से निरीक्षण अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है ।वही काम शुरू की निर्धारित तिथि इसी वर्ष के नवंबर 2021 से कर दी जाएगी ।अप्रैल 2021 तक इस योजना को पूर्ण किया जायेगा ।आपको बता दें कि वेटलैंड में 200 से अधिक प्रजाति के पक्षियां दिखेंगे ।वहीं फिलहाल 10.6 करोड़ रुपए प्रस्तावित है। वहीं इसमें इजाफा भी हो सकता है।
वॉच टावर का होगा निर्माण

गौरतलब है कि वेटलैंड मैं पेड़ पौधे के साथ घना जंगल विकसित किया जाएगा ।जहां पर एक कृत्रिम झील का भी निर्माण करवाया जाएगा ।वही 200 से अधिक प्रजाति के पेड़ पौधे एव फूल लगाए जाएंगे ।वही एलडीए द्वारा वेटलैंड के चारों तरफ ट्रैक का भी निर्माण करवाया । लोगों को बैठने के लिए लकड़ी के बेंच पार्क के हिस्सों में लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वॉच टावर का भी निर्माण किया जा सकेगा, जहां से पशु पक्षियों को आसानी से देखा जा सके।
लखनऊ का मिलेगा भव्य पर्यटक स्थल
LDA के मुख्य अभियंता इंदु शेखर जी के अनुसार जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिससे जल्द से जल्द कार्य को समाप्त किया जा सके। इसके साथ ही लखनऊ वासियों को पर्यटन स्थल मिलेगा। जहां पर काफी प्रवासी पक्षी आयेगीं । गौरतलब है कि शुरुआत में वेटलैंड को विकसित करने के लिए चार से पांच करोड़ की राशि लगाई जाएगी जैसे से काम बढ़ेगा वैसे-वैसे आवंटित पैसों को वेटलैंड के विकास में खर्च किया जाएगा।
खूबियां

1.झील को कृत्रिम झील को विकसित किया जाएगा ।
2.इकाना स्टेडियम के पास होगा प्रवेश द्वार ।
3.फोटोग्राफी के लिए तैयार किए जाएंगे वाचिंग हट ।
4.लोगों को टहलने और साइकिल चलाने के लिए चारों और से ट्रैक का निर्माण होगा।
5.वॉच टावर का निर्माण करवाया जायेगा जहां से लोग पक्षियों को देख पायेंगे।
6.पार्क के चारों तरफ फेंसिंग की जाएगी, जिसमे की पशु पक्षियों आदि एक जगह पर रहें और परेशानी ना हो।
7.गौरतलब है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण इस वेटलैंड में पक्षियों की सुविधा के लिए पीपल, नीम, कूलर, वेयर, शहतूत के बड़े-बड़े पेड़ लगाएंगे।









