सेवा की मिसाल: निरोग फाउंडेशन की नेक पहल, रसोई कम्युनिटी किचन की शुरुआत, गरीबों लोगों को महज इतने रुपये में खिलाया जायेगा भोजन, जानिए पूरी खबर

0
539
views
सेवा की मिसाल: निरोग फाउंडेशन की नेक पहल, रसोई कम्युनिटी किचन की शुरुआत, गरीबों लोगों को महज इतने रुपये में खिलाया जायेगा भोजन, जानिए पूरी खबर

लखनऊ 21 अक्टूबर:  राजधानी लखनऊ में कई फाउंडेशन सेवा की मिसाल प्रस्तुत करते हुए लखनऊ वासियों के हित को देखते हुए कार्य कर रहे हैं ।जहां गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर लोग, तीमारदारों की मदद करने के लिए इन फाउंडेशन ने मानवता की मिसाल कायम किया है।उन्हीं फाउंडेशन में से एक निरोग फाउंडेशन ने लखनऊ वासियों के लिए जन रसोई कम्युनिटी किचन की शुरुआत कर दी है ।इसके तहत किसी भी आर्थिक रूप से कमजोर, गरीबों और सामान्य लोगों को भी  ₹11 में भोजन के पैकेट की व्यवस्था कराई जा रही है ।निरोग फाउंडेशन का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में लखनऊ में कोई भी व्यक्ति भूखा एवं कुपोषण का शिकार ना हो है यह है ।

निरोग फाउंडेशन डॉ कृष्ण कुमार श्रीवास्तव जी के सहयोग से किया जा रहा है संचालित

जनमानस की भूख मिटाने के लिए प्रणबद्ध  निरोग फाउंडेशन डॉ कृष्ण कुमार श्रीवास्तव जी के सहयोग द्वारा चलाया जा रहा है ।जिसके तहत जनमानस को जन रसोई में भरपेट खाना जिसमें कि 4 पूड़ी  तथा एक सब्जी/ राजमा- चावल का पैकेट मात्र ₹11 में दिया जाता है।

गौरतलब है कि कृष्ण कुमार श्रीवास्तव पेशे से डॉक्टर एवं समाज सेवा  में सराहनीय भूमिका अदा कर रहें हैं।।जहां बड़ी संख्या में लोग इस फाउंडेशन का लाभ उठा रहे हैं।।समाज के लिए डॉक्टर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव जी का यह बेहद उत्कृष्ट एवं सराहनीय कदम है जिसकी लखनऊ वासी  प्रशंसा कर रहें  है।

जन रसोई का संचालन का समय

जन रसोई दोपहर के 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक संचालित रहता है। इस समय में आप आकर जरूरतमंद लोग भोजन का पैकेट ले सकते है ।गौरतलब है कि समय की पाबंदी का ख्याल रखना जरूरी होगा।

जन रसोई का पूर्ण पता

सेवा की मिसाल: निरोग फाउंडेशन की नेक पहल, रसोई कम्युनिटी किचन की शुरुआत, गरीबों लोगों को महज इतने रुपये में खिलाया जायेगा भोजन, जानिए पूरी खबर

निरोग  फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा है जन रसोई इंदिरा नगर के सेक्टर 8 में महालक्ष्मी लॉन के नजदीक है। इंदिरा नगर सेक्टर 8 में शालीमार गार्डन के पास महालक्ष्मी लॉन के पास आप आकर इस सामाजिक कार्य का लाभ  उठा सकता है।

योगी आदित्यनाथ समाजसेवी लोगों से कर चुकें है अपील

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के सभी समाजसेवी तथा सक्षम लोगों से अपील की थी कि मानवता एवं समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए त्रासदी एवं मंदी से जूझ रहे लोगों की मदद करें एवं कोई भी लखनऊ वासी भुखमरी एवं कुपोषण का शिकार ना हो इसके लिए आगे आकर उनकी मदद करें ।

सेवा की मिसाल: निरोग फाउंडेशन की नेक पहल, रसोई कम्युनिटी किचन की शुरुआत, गरीबों लोगों को महज इतने रुपये में खिलाया जायेगा भोजन, जानिए पूरी खबर

वही इस अपील पर सभी लोगों ने अपनी सहभागिता प्रस्तुत करते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।श्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव जी ने समाज सेवा एवं समर्पण और मानवता की मिसाल पेश करते हुए निरोग फाउंडेशन के ज़रिए हजारों लोगों  तक सेवा पहुँचकर उनकी मदद की ।लखनऊ के समजसेवी डॉक्टर श्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव जी ने इंसानियत और मानवता की मिसाल पेश की है वह लखनऊ नहीं भूलेगा ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here