लखनऊ: यूपी एटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आतंकवादी संगठन अलकायदा समर्थित अंसार गजवा तुल केंद्र से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों मिनहाज अहमद और मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर को दुबग्गा से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है इनके 5 साथी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। दोनों संदिग्ध आतंकवादियों के पास से विस्फोटक, कुकर बम, मैप और दस्तावेज़ मिले हैं।
गौरतलब है गिरफ्तार किया गया एक संदिग्ध मिनहाज अहमद लखनऊ के दुब्बगा क्षेत्र के रिंग रोड के पास बरावन कला में रहने वाला है जिसके पिता का नाम सिराज अहमद बताया जा रहा है ।वहीं दूसरी ओर मसीरुद्दीन उर्फ़ मुशीर सीतापुर रोड के पास मोहिबुल्लापुर का निवासी है। इनके पिता का नाम अमीनुद्दीन बताया जा रहा है।
एटीएस ने मसीरुद्दीन के घर दुबग्गा में छापा मारा और उसे उसके घर पर ही पकड़ लिया। उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक मैप दस्तावेज बरामद किए गए ।गौरतलब है की आईडी निरोधक दस्ते ने उनके घर पर पड़े बम को निष्क्रिय किया ।एटीएस की दूसरी टीम ठीक उसी समय मसीरुद्दीन की तलाश में मोहिबुल्लापुर पर स्थित उनके घर पर छापामारी ।उनके भी घर से विस्फोटक सामान बरामद किए गए लेकिन अफसोस है कि 5 उनके साथी फरार हो गए।
एटीएस फरार चल रहे उन 5 लोगों के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है ।वहीं दूसरी ओर लखनऊ एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बस स्टेशन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जहां गहन तलाशी चली रही है ,गौरतलब है कि 15 अगस्त से पहले लखनऊ के कई क्षेत्रों एवं उत्तर प्रदेश के कई इलाकों को दहलाने की साजिश यह आतंकी कर रहे थे।










