लखनऊ उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़ी सफलता हासिल की है जहां लखनऊ में दो बड़े अलकायदा से जुड़े आतंकवादी को पकड़ा गया है। यह दो संदिग्ध अलकायदा से संबंध रखने वाले बताए जा रहे हैं ।
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में फिदायीन हमले के लिए यह लोग साजिश रच रहे थे। गौरतलब है कि अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद से जुड़े यह दो संदिग्ध को उत्तर प्रदेश एटीएस ने दुबग्गा से दबोचा लिया। दोनों के पास से आईडी समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कुकर बम, दस्तावेज मिले हैं।
गौरतलब है की संदिग्ध की सूचना मिलते ही लखनऊ के एयरपोर्ट समेत उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण शहरों में अलर्ट घोषित कर सर्च चला जा रहा है ।वहीं दूसरी ओर यूपी और बिहार से आने और जाने वाली ट्रेनों में आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
PC by ADG L&O UP and IG ATS.#UPPolice https://t.co/hIrDIShsTd
— UP POLICE (@Uppolice) July 11, 2021
एडीजी प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया पकड़े गए संदिग्ध मिनहाज़ अहमद दुबग्गा के पास जेहटा बरवां का रहने वाला था वहीँ दूसरी ओर मसीरुद्दीन सीतापुर रोड के पास मोहिबुल्लापुर के पास का रहने वाला है।
गौरतलब है 15 अगस्त से पहले अलकायदा से जुड़े ये दो संदिग्ध कोई बड़ी साजिश रच सकते थे . लखनऊ के महत्वपूर्ण स्थानों स्मारकों और भीड़ वाले इलाकों में इनकी बम धमाके कर शहर को दहलाने की तैयारी थी।
एटीएस ने दुब्बगा , काकोरी में 7 घंटे का ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली और दो आतंकी दबोचे गए। इनके पास से कई कई किलोग्राम विस्फोटक के साथ कुकर बम बरामद किया गया। दुबग्गा की ओर से कानपुर रोड की तरफ जाने वाले रास्ते में स्थित मिनहाज के घर पर एटीएस की टीम ने छापा मारा और स्थानीय पुलिस की मदद से आसपास के घरों को खाली करवा लिया गया।मिनहाज के घर से आईडी, कुकर बम विस्फोटक सामग्री एवं दस्तावेज मिले हैं।
जहाँ 15 अगस्त से पूर्व यह आतंकी बड़ी साजिश रचने के फ़िराक में थे । वहीँ विधानसभा के चुनाव को देखते हुए योगी सरकार के कार्यकाल को धूमिल करने की भी यह बड़ी साजिश हो सकती है जिसकी पड़ताल अब एटीएस कर रही है।










