लखनऊ: लखनऊ के दुब्बगा क्षेत्र से रविवार को दो खतरनाक संदिग्ध जिन्हें अलकायदा से समर्थन प्राप्त गजवा टूल हिंद से जुड़े होने का दावा किया गया है उन्हें पकड़ा गया है। संदिग्ध आतंकियों के नाम मिनहाज अहमद और मसीरुद्दीन बताया जा रहा है ।
दोनों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है लेकिन खतरे की बात यह है कि उनके 5 साथी अभी भी फरार हैं। गौरतलब है कि दोनों आतंकियों के घर से विस्फोटक सामान दस्तावेज कुकर बम आदि जैसे खतरनाक चीजें मिली हैं।
यह भी पढ़ें :लखनऊ: यूपी एटीएस ने दो आतंकवादी को दुबग्गा से दबोचा, 15 अगस्त से पहले यूपी के कई जगहों को दहलाने की थी साजिश
वही बम निरोधक दस्ते ने कुछ बम को उनके घर पर डिफ्यूज कर दिया। लखनऊ प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूबरू होते हुए एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि सर्च ऑपरेशन लखनऊ में अभी भी चलाया जा रहा है ।जहां उन पांच संदिग्ध फरार आतंकवादियों को भी पकड़ने की भरपूर कोशिश की जा रही है।
PC by ADG L&O UP and IG ATS.#UPPolice https://t.co/hIrDIShsTd
— UP POLICE (@Uppolice) July 11, 2021
यह भी पढ़ें:लखनऊ: अलकायदा के दो आतंकवादी को एटीएस ने दोबोचा, 7 घंटे तक तक चला सर्च ऑपरेशन, इन शहरों में बड़ी साजिश को देने का था प्लान
दूसरी ओर सुरक्षा के इंतजाम और दुरुस्त कर दिए गए हैं । एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर भी सिक्योरिटी चाक चौबंद कर दिए गए हैं ।उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों पर भी विशेष नजर रखा गया है ।वह एयरपोर्ट पर भी काफी सख्ती से सिक्योरिटी का ध्यान रखा जा रहा है ।
Lucknow ATS conducts searches in Kakori. Details awaited. pic.twitter.com/gPcqRbKMmL
— ANI UP (@ANINewsUP) July 11, 2021
यूपी एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी अफगानिस्तान पाकिस्तान बॉर्डर से भारत में आतंकवादी गतिविधि को संचालित करने का एक बड़ा निर्देश दिया गया है जिसके तहत यूपी में स्लीपर सेल्स को एक्टिवेट किया जा रहा है।
यूपी एटीएस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सफलता हासिल कर दो संदिग्ध आतंकवादी को धर दबोचा है।एवं उनसे राज उगलवाने में लगी है। गौरतलब है कि उन पांच फरार संदिग्धों की भी तलाश बेहद तेजी से जारी है सर्च ऑपरेशन में कुल 7 घंटे का समय लगा 3 कमांडो गाड़ी कार्रवाई के लिए जगह जगह पर दबिश दे रही है ।
यूपी के पूर्व रिटायर एटीएस चीफ बृजलाल जी का कहना है कि कुछ सालों से लखनऊ में एवं यूपी के इलाकों में आतंकवादी संगठन अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं । लखनऊ जैसे बड़े शहरों को टारगेट कर रहे हैं । गौरतलब है पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकवादी मिनहाज अहमद और मसीरुद्दीन 15 अगस्त से पूर्व विस्फोट की योजना बना रहे थे एवं इसे अंजाम देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे । दोनों अब कब्जे में और सनसनी ख़ेज़ राज खोल रहे हैं ।










