लखनऊ 21 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों को होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए लखनऊ की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। जिसके तहत लखनऊ के कई छोटे और बड़े सड़कों को दुरुस्त किया गया, जिसमें से मुख्य 30 चिन्हित सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ नवीनीकरण का कार्य संपन्न कराया गया जिसके लिए 70 करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे ।30 मुख्य सड़कों का कायाकल्प किया गया। आगे बात करते हैं उन्हें करते हैं उन सड़कों की जिसकी हुई है कायाकल्प ।
70 करोड़ रुपए किए गए थे आवंटित
विधानसभा के चुनाव से पहले राजधानी लखनऊ की सूरत बदलती नजर आ रही है जहां 70 करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ के प्रमुख सड़कों को चिन्हित कर उसकी मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य दिया गया। वहीं नगर निगम एवं एलडीए और जल निगम ने सामूहिक तौर पर कार्य करने हुए सड़कों की सूरत बदल डाली ।
1.वीआईपी गेस्ट हाउस से अमौसी एयरपोर्ट मार्ग की ओर सड़क
2.हुसडिया चौराहा से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा
3.अमौसी एयरपोर्ट से शहीद पथ मार्ग की रोड
4.शहीद पथ से कमता चौराहा से लेकर कानपुर रोड तक रोड
5.इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से लेकर अयोध्या रोड
6.इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे से लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल चौराहे की सड़क
7.लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग सहित राजभवन की ओर
8.ऑडिट भवन से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान मार्ग
9.हाई कोर्ट सर्विस लाइन से लेकर अयोध्या मार्ग
10.सहित परिसर में 7 से लेकर हुसडिया चौराहा तक की सड़क
11.मनोज पांडे चौराहा से लेकर दयाल पैराडाइज की ओर जाने वाली सड़क
12.दयाल पैराडाइज से लेकर सिटी मोंटेसरी स्कूल चौराहे तक जाने वाली सड़क
13.अंबेडकर चौराहे से लेकर लोहिया पार्क की सड़क
14.कैसरबाग चौराहे से लाल बारादरी होते हुए परिवर्तन चौक तक का सड़क
15.नेशनल पीजी कॉलेज से एमबीए तक की सड़क
16.अर्जुनगंज से लेकर शहीद पथ तक की सड़क
17.डीएम आवास से लेकर परिवर्तन चौक
18.बापू भवन चौराहे से लेकर आर्यन चौराहे तक
19.लोहिया संस्थान से सीआरपीएफ कार्यालय तक का रोड
20.नेशनल पीजी कॉलेज सराय से लेकर बैकुंठ धाम तक का रोड
21.राना प्रताप मार्ग की सड़कें
22.परिवर्तन चौक के सड़कें
23.समता मूलक चौराहा से ताज होटल तक का रोड
24.लोहिया पथ के मार्ग से हज़रत गंज रोड तक
25. इमामबाड़े से टीले वाली मस्जिद
26.1090 चौराहा से आंबेडकर चौराहा
27.बापू भवन चौराहा से केसर बाग़
28. हनुमान सेतु से डालीगंज
29.CRPF कार्यालय से लोहिया संस्थान
30. सुल्तानपुर मार्ग से राजभवन की ओर
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन तथा महापौर संयुक्ता भाटिया ने दिए थे निर्देश

राजधानी लखनऊ की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए विकास मंत्री आशुतोष टंडन के साथ महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में निकाय निदेशालय में विशेष बैठक की गई थी। जहां पर सड़क को सवारने के काम के लिए निर्देश दिए गए थे ।जहां पर यह भी जहां पर नगर निगम एमडी और जल निगम को सामूहिक तौर पर काम करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे।
नगर आयुक्त श्री अजय द्विवेदी जी का बयान

नगर आयुक्त श्री अजय द्विवेदी जी के अनुसार राजधानी लखनऊ के सड़क एवं चौराहे को गड्ढा मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार तत्परता से काम कर रही है। वही आंकड़ों के लिहाज से बात की जाए तो विभाग ने लगभग 1128 किलोमीटर लंबाई में मार्गो को नवीनीकृत किया है ।वहीं प्रदेश में करीब 358000 किलोमीटर सड़कों में से 107000 किलोमीटर सड़कें जो कि गड्ढा युक्त पाई गई थी उन्हें धीरे-धीरे गड्ढा मुक्त किया जा रहा है।










