खुशखबरी: चारबाग़ नहीं गोमतीनगर स्टेशन से अब चलेंगी कामख्या के लिए सीधी ट्रेन, देखें रूट व समय

0
9642
views
Direct train to Kamakhya will now run from Gomtinagar station, not Charbagh, see route and timings
खुशखबरी: चारबाग़ नहीं गोमतीनगर स्टेशन से अब चलेंगी कामख्या के लिए सीधी ट्रेन, देखें रूट व समय Picture: Lucknow News 24

लखनऊ 7 जनवरी:  लखनऊ वासियों के लिए बड़े खुशी की खबर आ रही है। जहां लखनऊ के महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक गोमती नगर स्टेशन का विकास जोरों-शोर से हो रहा है। राजधानी लखनऊ के महत्वपूर्ण स्टेशनों की बात करें तो चारबाग स्टेशन, लखनऊ जंक्शन, बादशाहनगर स्टेशन के बाद अब गोमती नगर भी विकास के पथ पर चल रहा है। वही अपनी अलग पहचान बना रहा है। जहां गोमती नगर से कामाख्या के मध्य एक नई सप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी के संचालन का शुभारंभ कल माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा गोमती नगर स्टेशन में किया गया।  अब डायरेक्ट गोमती नगर स्टेशन से कामाख्या जाने के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं।

गाड़ी संख्या 15078 गोमतीनगर कामाख्या एक्सप्रेस (Gomti Nagar-kamakhya 15078 Express)

खुशखबरी: चारबाग़ नहीं गोमतीनगर स्टेशन से अब चलेंगी कामख्या के लिए सीधी ट्रेन, देखें रूट व समय Picture: Lucknow News 24

लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन से चलकर कामाख्या जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन  सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर स्टेशन से चलेगी आपको बता दें कि यह ट्रेन सुबह 10:00 बजे गोमती नगर स्टेशन से प्रस्थान कर के दूसरे दिन 3:30 दोपहर के कामाख्या पहुंचेगी।

इस रूट से चलेगी गाड़ी संख्या 15078 गोमतीनगर कामाख्या एक्सप्रेस( Route of  GomtiNagar-kamakhya Express15078 Train)

ट्रेन संख्या 15078 गोमतीनगर कामाख्या एक्सप्रेस गोमती नगर से प्रत्येक सोमवार को कामाख्या के लिए रवाना होगी वही आपको बता दें कि यह गोंडा बस्ती गोरखपुर देवरिया सिवान छपरा हाजीपुर बरौनी कटिहार न्यू जलपाईगुड़ी न्यू कूच बिहार न्यू बोरगांव गोलपारा टाउन होते हुए कामाख्या पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 15078 गोमतीनगर कामाख्या एक्सप्रेस में लगेंगे इतने कोच

खुशखबरी: चारबाग़ नहीं गोमतीनगर स्टेशन से अब चलेंगी कामख्या के लिए सीधी ट्रेन, देखें रूट व समय Picture: Lucknow News 24

गौरतलब है की गोमती नगर से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 15078 में एक जनरेटर कोच लगे हैं । द्वितीय श्रेणी के  4 कोच लगाए जाएंगे ।वहीं स्लीपर की बात की जाए तो ट्रेन में 6 शयनयान कोच लगेंगे ।वही 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। गोमतीनगर -कामाख्या एक्सप्रेस में कुल 2 कोच वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के लगाए जाएंगे। कुल कोचों की संख्या 20 होगी। गौरतलब है की गाड़ी संख्या 15078 गोमतीनगर कामाख्या एक्सप्रेस में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाया हरी झंडी

गौरतलब है की भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने गोमती नगर स्टेशन पर बने नए कोचिंग कॉन्प्लेक्स का भी लोकार्पण किया वहीं उन्होंने गोमती नगर पिलानी बिछिया मीटर गेज ट्रेन से वास्कोडिगामा कोच का भी शुभारंभ किया।

गाड़ी संख्या 15078 : गोमती नगर – कामाख्या एक्सप्रेस रुट (GomtiNagar-Kamakhya Express)

आगमन प्रस्थान स्टेशन
10.00 गोमती नगर 
11.55 12,00 गोंडा
13.09 13.12 बस्ती
14.55 15.05 गोरखपुर
16.00 16.05 देवरिया
16.55 17.00 सिवान
18.25 18.35 छपरा
19.55 20.00 हाजीपुर
22.15 22.25 बरौनी
01.50 2.00 कटिहार
6.25 6.35 न्यू जलपाईगुड़ी
8.32 8.37 कूच बिहार
11.05 11.30 न्यू बोईंग गावं
12.28 12.30 गोलपारा
15.30 कामाख्या 

 

आपको बता दें की गाड़ी संख्या 15077 डाउन : कामाख्या- गोमती नगर एक्सप्रेस हर मंगलवार को 01.40 को कामाख्या से निकलकर शाम के 18.30 मिनट पर गोमती नगर स्टेशन पहुंचेगी ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here