लखनऊ 6 जनवरी: इस बार आईपीएल बेहद खास होने वाला है। जहां दो नई टीमों का आगाज इस नए वर्ष 2022 से होने वाला है । जहां अहमदाबाद और लखनऊ की टीमें इस बार आईपीएल के महाकुंभ में दूसरी टीमों को चुनौती देती नजर आएगी। वहीं अभी फरवरी के महीने में आईपीएल टीम 2022 की इस नए सीजन के लिए प्लेयर की ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू होनी है लेकिन इससे पहले आपको बता दें की टीम के चुनाव से पहले हेड कोच, मेंटर और असिस्टेंट कोच का चयन टीम मैनेजमेंट ने कर लिया है। जहां लखनऊ के हेड कोच की भूमिका में पूर्व विदेशी प्लेयर होंगे। जिनके बारे में आगे बात करेंगे। आपको बता दें की आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइज लखनऊ है।
विजय दहिया को मिला असिस्टेंट कोच की भूमिका (Assistant Coach Lucknow IPL team 2022)

विजय दहिया पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से टीम के सलाहकार रहें हैं वहीं उनका टीम मैनेजमेंट में भी अच्छा खासा अनुभव रहा है । टीम के चुनाव हो या टीम के कॉम्बिनेशन का चुनाव विजय दहिया एक्सपर्ट हैं। वहीं लगभग हर ऑक्शन में विजय दहिया बतौर असिस्टेंट कोच टीम के चुनाव में शामिल रहें हैं। वहीं विजय दहिया के रहने से टीम लखनऊ को जरूर फायदा पहुंचेगा।
जिंबाब्वे के पूर्व सलामी बल्लेबाजी एंडी फ्लावर निभायेगें हेड कोच की भूमिका (Head Coach Lucknow IPL Team)

गौरतलब है की बाएं हाथ के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एंडी फ्लावर हेड कोच की भूमिका में लखनऊ की आईपीएल टीम को सवारते नजर आयेंगे यही नहीं अपने अनुभव और ओवरसीज एक्सपीरियंस का फ़ायदा जरूर लखनऊ की टीम को मिलेगा।
मेंटर की भूमिका में गौतम गंभीर आएंगे नजर (Mentor IPL Lucknow Team 2022)

कोलकाता नाइट राइडर्स को पहचान दिलवाने वाले और वर्ल्ड कप की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गौतम गंभीर लखनऊ आईपीएल टीम के मेंटर होंगे। वहीं आपको बता दें की कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।
इस बार नए टीम की संरचना करने की होगी जिम्मेदारी
टीम मैनेजमेंट की बात की जाए तो विजय दहिया, गौतम गंभीर और हेड कोच एंडी फ्लावर के जिम्मे में टीम लखनऊ की संरंचना करने की जिम्मेदारी होगी। कौन कौन से विकल्प होंगे। कौन से मैदान पर कौन सी प्लेइंग XI उतरनी है, टीम का मजबूत पक्ष टीम की कमजोरी सभी चीजों को मजबूत और ठीक करने की जिम्मेदारी इन तीनों पूर्व प्लेयर पर होगी।
टीम के ओनर (Lucknow IPL Team Owner)
आपको बता दें की लखनऊ आईपीएल के फ्रेंचाइज के मालिक गोयनका ग्रुप है। गोयनका ग्रुप ने सर्वाधिक 7090 करोड़ की लागत में टीम लखनऊ को खरीदा है। वहीं राजस्थान की टीम के ओनर इमेजिंग मीडिया सबसे किफायती रहें हैं जहां उन्होंने महज 502 करोड़ की राशि में राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइज अपने नाम किया










