Lucknow: मुंशी पुलिया पर ट्रैफिक पुलिस मुरारी यादव को बुलेरा पर घसीटने वाला अभिषेक गिरफ्तार, यहां से हुई गिरफ्तारी

0
786
views
traffic police dragged by men is captured

राजधानी लखनऊ की 14 अगस्त की घटना है ।जहां सुबह के करीब साढे 9:30 बजे मुंशी पुलिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस मुरारी लाल यादव को बुलेरो गाड़ी ने 150 मीटर तक घसीटा। वहीं आरोपी का नाम अभिषेक वर्मा बताया जा रहा है और अब वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। जहां आरोपी पर हिट एंड रन वहीं मारने की साजिश रचने की धारा लगाई गई हैं।

कैसे पकड़ा गया शातिर

गौरतलब है कि मुखबिर ने आकर सूचना दी की खुर्रम नगर चौराहे की तरफ से बोलेरो जिसकी दिनांक 14 एक 2021 को सिद्धकी प्लाजा मुंशी पुलिया के पास दरोगा मुरारी यादव को जान से मारने की नियत से टक्कर मारकर घायल किया था, उसे स्पॉट किया गया है। उसे पकड़ा जा सकता है सूचना पाकर शैलेंद्र कुमार पांडे और आरक्षी संजय कुमार पांडेय ने चेकिंग अभियान चलाया ।

घेर कर पकड़ा

मुखबिर ने इशारा किया कि यह वही बोलेरो है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है ।वहीं उनके इशारे पर बोलेरो गाड़ी को रोका गया बोलेरो गाड़ी की संख्या यूपी 32 FC 5105 पुलिस वालों को देखकर कुछ दूर पहले गाड़ी रोक कर बोलेरो ड्राइवर भागने का प्रयास करने लगा ।लेकिन पुलिस वालों ने उसे तत्काल घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में वाहन चालक का नाम अभिषेक वर्मा उर्फ अंशु वर्मा पुत्र सुदर्शन वर्मा, निवासी ग्राम चंदन फरीदा नगर इंदिरा नगर लखनऊ उम्र 28 वर्ष बताई गई है। उसने अपनी गलती को स्वीकार भी लिया।

फिर सी की भागने की कोशिश

घटना 14 अगस्त की है जब मुरारी लाल यादव जी जहां को सूचना मिली कि बुलेरो गाड़ी बड़ी तेज रफ्तार से मुंशीपुलिया की सड़क पर दौड़ रही है। वहीं कुछ लोग गाड़ी की चपेट में आने से बचे हैं ।तभी सामने से आ रही बोलेरो को मुंशी पुलिया पर ट्रैफिक पुलिस मुरारी लाल यादव ने रुकने का इशारा किया गाड़ी तो बोलेरो रुकी । लेकिन गाड़ी को साइड नहीं किया और ड्राइवर ने गाड़ी को तेज रफ्तार से भगाया मुरारी लाल यादव ने बचने के लिए वह नेट पर लटक गया ड्राइवर तभी भी गाड़ी को भगाता रहा वहीं डेढ़ सौ मीटर पर गाड़ी स्लो होने पर मुरारी लाल यादव ने कूदकर अपनी जान बचाई इसके बाद वह तुरंत इंदिरा नगर थाने का जवानों ने रपट लिखवाई।

यह भी पढ़ें : लखनऊ: मुंशी पुलिया पर ट्रैफिक पुलिस की बची जान, बुलेरो से 150 मीटर तक घसीटा, मौके से आरोपी हुआ फरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here