लखनऊ: अखिलेश यादव का पलटवार कसा योगी पर तंज, 2022 में तय है विदाई फिर चाहे जितनी मर्जी कर लो “सोआइ”

0
604
views
Lucknow: Akhilesh Yadav hit back at Yogi, farewell is fixed in 2022, then do whatever you want,
Lucknow: Akhilesh Yadav hit back at Yogi, farewell is fixed in 2022, then do whatever you want, "sleepy" pic credit: Twitter
लखनऊ 18 अगस्त : मानसून सत्र के साथ वाद विवाद का सिलसिला यूपी में विपक्ष और वर्तमान पार्टी में  चल रहा है। जहां पहले “अब्बा जान” पर योगी आदित्यनाथ ने सपा की चुटकी ली वहीं अब पलटवार करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर इशारों इशारों में तंज कस दिया है। जहां सोशल मीडिया पर उनके बोल सुर्खियां बटोर रहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने क्या कहा

ये आरोप निराधार है कि ‘माननीय’ सदन में निद्रा में लीन थे। सच तो ये है कि वो इस चिंतन में लीन थे कि उनके समय में प्रदेश की जो दुर्दशा हुई है और उसके कारण जनता में जो असीमित आक्रोश है, उसका सामना कैसे किया जाए और अगले चुनाव में प्रत्याशी कहाँ से लाये जाएं।

कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट आशीष यादव ने कहा

योगी जी थोड़ा इंतजार करिए सोने का बहुत समय मिलेगा आपको.
2022 में तय है विदाई फिर चाहे जितनी मर्जी कर लो “सोआइ”।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है।

योगी आदित्यनाथ ने सत्र पर क्या कहा

योगी आदित्यनाथ जी ने  सत्र में कहा की उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विधान मंडल में भाग ले रहे सभी सदस्यगण अपने अनुभव व सकारात्मक ऊर्जा का लाभ प्रदेश की 24 करोड़ जनता को उपलब्ध कराएंगे।उत्तर प्रदेश का विधान मंडल देश का सबसे बड़ा विधान मंडल है।यहां से हम जो भी कार्य करते हैं, पूरे देश में उसका संदेश जाता है। देखन दिलस्चप होगा की आने वाले समय में  चुनाव सर पर है वहां पार्टियां और कौन सी चुनौती सरकार के सामने पेश करती है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here