शिया पीजी कॉलेज में इस तारीख तक करें अप्लाई, पहली मेरिट लिस्ट 25 अगस्त को होगी घोषित, यूजी और पीजी की जानिए सीट

0
821
views
Apply by this date in Shia PG College, first merit list will be declared on August 25, know the seat of UG and PG

लखनऊ का शिया कॉलेज का इतिहास लगभग सौ साल पुराना है ।जहां शिक्षा के साथ ही साथ खेल कूद को भी प्रोत्साहन दिया जाता है। यह एक बड़ी वजह है जहां शिया कॉलेज छात्रों की पहली पसंद में से एक है। गौरतलब है की यूजी एवम पीजी के लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं। आगे खबर विस्तार से।

शिया पीजी कॉलेज में आवेदन की आखिरी तारीख

शिया पीजी कॉलेज में आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त है । 23 अगस्त तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके उपरांत मेरिट के आधार पर 25 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट निकली जायेगी। मेरिट लिस्ट के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट भी निकाली जाएगी।

शिया कॉलेज में शिक्षक की संख्या

शिया कॉलेज में कुल 114 नियमित शिक्षक, संविदा पर कुल 24 तथा अंशकालिक 50 टीचर उपलब्ध हैं। वहीं कुल कर्मचारी 200 से अधिक हैं।

छात्रों की संख्या

शिया कॉलेज में कुल 10000 से अधिक छात्र पढ़ाई करते हैं। आर्ट ग्रेजुएट , एलएलबी , बैचलर ऑफ कॉमर्स, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीबीए की पढ़ाई होती है।

अंडर ग्रेजुएट में सीट

 

कोर्स  सीट   
1 बीए 1045
2 बीए आईबी 60
3 बीकॉम 700
4 बीकॉम सेल फाइनेंस 320
5 बीएससी जेडबीसी 262
6 बीएससी पीसीएम 96
7 बीएससी पीएसएम 64
8 बीएससी सीएसपीएम 64
9 बीएससी सीएसएसएम 64

पीजी की सीट

कोर्स  सीट 
1 एलएलबी तीन वर्ष 320
2 एमएससी जंतु विज्ञान 30
3 एमकॉम कॉमर्स 60
4 एमएउर्दू 60
5 एमएस समाजशास्त्र 60
6 एमएस पत्रकारिता जनसंचार 40

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here