
लखनऊ 20 अक्टूबर: यूपी में योगी सरकार की अगुआई में प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा हैं। प्रदेश को विकास की राह में गतिशीलता प्रदान करने के साथ ही साथ देश और विदेशों के व्यापार और पर्यटन मंडलों को आकर्षित करने के लिए यूपी में एक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन देश के प्रधान मंत्री के हाथों की गया, यूपी को अब एक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात कुशीनगर एयरपोर्ट के रूप में मिल गई है।उड़ान योजना के तहत बीते कुछ सालों में 900 से अधिक नए रूट्स को स्वीकृति दी जा चुकी है, इनमें से 350 से अधिक पर हवाई सेवा शुरु भी हो चुकी है।
निवेश पर्यटन के विकास तथा योग रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगा कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी की अगुवाई में विकास के पथ पर आगे कदम बढ़ा रहा है वही भगवान बुद्ध की महा परी निर्माण स्थली में कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन आज कर दिया गया है जो कि पर्यटन के विकास निवेश तथा रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जहां बौद्ध सर्किट के अंतर्गत कई अंतररष्ट्रीय फ्लाइट का आगमन कुशीनगर में होगा जिससे कि कुशीनगर में पर्यटन से आर्थिक विकास एवं रोजगार उत्पन्न होंगे।
संभवत लखनऊ से बंद हुई उड़ाने कुशीनगर से चलाये जाएंगे

राजधानी लखनऊ में फिलहाल एक ही रनवे है जो कि लंबी दूरी की विमानों के लिए उपयुक्त नहीं मानी जा रही है ।वहीं दूसरी और कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ान को ध्यान में रखते हुए रनवे 3200 मीटर की बनाई गई है जिसकी चौड़ाई 45 मीटर है जहां लखनऊ से बैंकॉक, सिंगापुर, में सीधी उड़ानें शुरू की गई थी वही वह बंद कर दी गई वहीं अब यह सारी बनाने कुशीनगर से प्रारंभ की जा सकेंगे।
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फायदे
1. कुशीनगर एयरपोर्ट की स्थापना के बाद अब इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से निवेश के अवसर यूपी के कुशीनगर में काफी बढ़ेंगे, जिससे कि आर्थिक उन्नति प्रदेशवासियों की होती नजर आएगी
2.पूर्वांचल में पर्यटन विकास के साथ रोजगार के अवसर भी कुशीनगर एयरपोर्ट के जरिए पड़ेंगे। वहीं स्थानीय उद्योग एवं उत्पाद को को भी वैश्विक पहचान मिलती नजर आएगी। जहां से लोग देश-विदेश उनकी बनाई गई वस्तुओं को लेकर जाएंगे।
3.गौरतलब कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने के बाद आंकड़ों के लहजे में बात करें तो 20% तक की अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की वृद्धि होगी। जिससे स्थानीय उद्योग एवं उत्पादकों को पुष्ट मिलता नजर आएगा ।वही एक अलग पहचान के रूप में कुशीनगर उभरेगा।
4.कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद पर्यटन का चौमुखी विकास होगा ।जहां बौद्ध सर्किट के लुंबिनी सारनाथ बोधगया कुशीनगर श्रावस्ती राजगीर वैशाली की यात्रा पर्यटक पहले से कम समय में पूरी कर पाएंगे।
5.दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से सीधा अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी कुशीनगर एयरपोर्ट द्वारा किया जाएगा ।पर्यटकों को कुशीनगर पहुंचने में सीधी फ्लाइट मिलेगी।
6.दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों से आएंगे सर्वाधिक पर्यटक
7.गौरतलब है कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने के बाद जापान श्रीलंका ताइवान चीन दक्षिण कोरिया थाईलैंड वियतनाम सिंगापुर दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों से सीधे अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्योंकि जिस से पर्यटन को बेहद बढ़ावा मिलता नजर आएगा।









