खुशखबरी: लखनऊ में शुरू हुई अनुसूइया रसोई, 10 रूपये में मिलेगा भरपेट भोजन, कार्य की हुई सरहाना 

0
6597
views
खुशखबरी: लखनऊ में शुरू हुई अनुसूइया रसोई, दस रूपये में मिलेगा भरपेट भोजन, कार्य की हुई सरहाना 

लखनऊ 20 अक्टूबर:  राजधानी लखनऊ में लखनऊ वासियों के लिए बेहद खास खबर आ रही है। जहां दीपावली से पहले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अनुसुइया रसोई की सौगात मिली है ।जहां प्रथम महीने में लोगों को निशुल्क भोजन वितरित किए जाएंगे इसके उपरांत ₹10 में लोगों को खाने की व्यवस्था की जाएगी। जिससे काफी गरीब के लोगों को राहत मिलेगी। अनुसुइया रसोई का मुख्य उद्देश्य गरीबों एवं जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराना है ।जहां कोई भी गरीब मजदूर भूखा ना रहे इसके लिए यह रसोई चलाई जाएगी।

अक्षय पात्र संस्था द्वारा होगी संचालित

गौरतलब है कि अनुसुइया रसोई अक्षय पात्र संस्था से भोजन को बनवाकर लखनऊ के अलग-अलग स्थानों पर वितरित करेगी। जरूरतमंद लोग को भरपेट भोजन मुहैया करवाया जाएगा। इसका एकमात्र उद्देश्य है कि कोई भी भूखा ना रहे एवं किसी की भी भूख से जान ना गंवानी पड़े। लखनऊ में कई और भी संस्था 10 रूपये में खाना खिलाने का कार्य प्रदेश में कर रहीं हैं।

महापौर संयुक्ता भाटिया का उपहार

अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर लखनऊ के जरूरतमंदों के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया ने बेहद सराहनीय कार्य करते हुए 10 रस में भोजन की व्यवस्था जरूरतमंदों के लिए कर दी जहां उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर के करीब अनुसुइया रसोई का श्रीगणेश किया।

 ₹10 में मिलेगा खाना

खुशखबरी: लखनऊ में शुरू हुई अनुसूइया रसोई, दस रूपये में मिलेगा भरपेट भोजन, कार्य की हुई सरहाना

अनुसुइया रसोई द्वारा पहले महीने में जरूरतमंदों तीमारदारों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था कराई जाएगी वहीं दूसरे महीने से ₹10 देखकर लोग भरपेट भोजन कर पाएंगे।

कई भूखों को मिलेगी राहत

गौरतलब है की इस नेक कदम से कई गरीब लोगों को पेट भर खाना मिल पाएगा ।यहीं नहीं अतिरिक्त खर्चे से भी निजात मिलेगी। केजीएमयू के पास ट्रामा सेंटर के पास के जगहों को चिन्हित कर वहां खाना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिससे गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाई जा सके।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया ₹240000000 से विकास की योजनाओं का शिलान्यास

खुशखबरी: लखनऊ में शुरू हुई अनुसूइया रसोई, दस रूपये में मिलेगा भरपेट भोजन, कार्य की हुई सरहाना

लखनऊ में महापौर संयुक्ता भाटिया ने कुल 345 कार्यों के लिए ₹240000000 की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जिसके तहत कुल 345 कार्य किए जाएंगे।

खुशखबरी: लखनऊ में शुरू हुई अनुसूइया रसोई, दस रूपये में मिलेगा भरपेट भोजन, कार्य की हुई सरहाना

वहां पर संयुक्ता भाटिया ने बाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर डाली गंज में बने बाल्मीकि बस्ती में भगवान वाल्मीकि मूर्ति पर माल्यार्पण करने के उपरांत पार्षदों को अगरबत्ती बांटी, जहां डेंगू के प्रकोप के चलते सभी को दिशा निर्देश दिए गए की सभी अपने वार्डों में मच्छररोधी अगरबत्ती का वितरण करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here