लखनऊ में आम आदमी की थाली हुई महंगी, टमाटर सहित इन 10 सब्जियों ने छुआ आसमान, लखनऊ के 4 जगहों के रेट यहां देखें

0
975
views
लखनऊ में आम आदमी की थाली हुई महंगी, टमाटर सहित इन 10 सब्जियों ने छुआ आसमान, लखनऊ के 4 जगहों के रेट यहां देखें

लखनऊ 20 अक्टूबर: राजधानी लखनऊ में अचानक से सब्जियों के दाम में भारी इजाफा देखने मिल रहा है। जहां टमाटर, आलू  प्याज समेत लगभग सभी सब्जियों ने आम आदमी के खाने की थाली को महंगा कर दिया है। पहले पेट्रोल, डीजल ,सीएनजी और अब सब्जी चारों ओर से एक आम आदमी के जेब पर अतिरिक्त बोझ साफ देखा जा रहा है।

आम आदमी का बजट सब्जियों के रेट रहें हैं बिगाड़

लखनऊ में आम आदमी की थाली हुई महंगी, टमाटर सहित इन 10 सब्जियों ने छुआ आसमान, लखनऊ के 4 जगहों के रेट यहां देखें

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ में सब्जियों की कीमत में लगातार उछाल हो रहा है ।बीते दिन बारिश होने की वजह से सब्जी की खेती में भारी नुकसान दर्ज किया गया ।जिसकी वजह से व्यापारी मंडल के अनुसार सब्जियों के दाम में अचानक से उछाल आई है ।

वहीं पिछले दिन पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दामों में वृद्धि हुई है जिसकी वजह से ट्रांसपोर्टेशन चार्ज का खर्चा बढ़ गया है। जिसका असर  सब्जियों पर भी देखा जाने लगा है ।त्योहारों के समय अतिरिक्त भार की वजह से आम जनता परेशान है। वहीं अब सब्जियों ने भी आम आदमियों की थाली को महंगा कर दिया है।

सब्जियों की कीमत में 25 से 55% का उछाल

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के दुकानदार महेश मौर्या के अनुसार बारिश की वजह से सब्जियां खराब हो गई हैं जिससे थोक रेट बढ़ गए हैं वही मंडी से भी वह बढ़े दामों पर सब्जियां उठा रहें हैं। दुबग्गा स्तिथ सब्जी मंडी में भी बाहर से आ रहीं सब्जियों के दाम में ट्रांस्पोटर्शन चार्ज की वाह से इजाफा दर्ज किया गया है।

राजधानी लखनऊ के इन 4 जगहों पर प्याज, टमाटर  समेत कुल 10 सब्जियों के दाम में हुआ इजाफा

लखनऊ में आम आदमी की थाली हुई महंगी, टमाटर सहित इन 10 सब्जियों ने छुआ आसमान, लखनऊ के 4 जगहों के रेट यहां देखें

अमूमन ₹20 में मिलने वाला टमाटर राजधानी लखनऊ में ₹80 का बिक रहा है ।वही प्याज में भी दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है ।टमाटर जहां ₹20 किलो मिल रहा था वहीं अब 70 से ₹80 किलो मंडियों में बिक रहा है। जिससे की आम जनता को त्योहारों के समय अतिरिक्त खर्च का बोझ उठाना पड़ रहा है।

सब्जी गोमती नगर  चौक  डालीगंज  कृष्णानगर 
1 आलू 20-25 20-25 20-25 20-25
2 टमाटर 70-80 60-80 75-80 60-80
3 तोरई 30-40 35-40 30-40 30-40
4 लौकी 30-35 25-30 30-35 35-40
5 कद्दू 35-40 25-35 25-30 30-35
6 भिंडी 30-40 35-40 30-40 35-40
7 परवल 55-70 60-70 50-65 65-70
8 बैगन 35-40 30-40 30-35 35-45
9 खीरा 40-45 35-40 30-40 35-45
10 प्याज़ 35-40 30-40 30-40 30-40
11 गोभी 30-40 (piece) 35-50 30 25

 

बढ़े रेट की वजह से घर का खर्चा चलाने में आम लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं । दुकानदारों का भी यही कहना है कि पेट्रोल-डीजल सीएनजी के बढ़ते दामों की वजह से लगातार सब्जियों के दाम में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। वहीं आने वाले 1 हफ्तों में सब्जियों के दाम घटने की कोई संभावना नहीं दिखती नजर आ रही है। लिहाजा आने वाले समय में उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त खर्च का‌बोझ जरूर बढ़ जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here