कार से जा रहे लखनऊ के एक ही परिवार के 5 लोग की दुर्घटना में दर्दनाक मौत, कार कंटेनर में घुसी, एकमात्र जीवित ने बताया हादसे की स्टोरी

0
1947
views
Traumatic death of 5 people of same family of Lucknow going by car, car rammed into container,
Road Accident: Pic Credit: DynamiteNews

लखनऊ 13 अगस्त, लखनऊ के आशियाना निवासी अब्दुल अजीज (प्रॉपर्टी डीलर) के परिवार की लखनऊ हाईवे पर अचानक कंटेनर के लेन बदलने से कार का दुर्घटना ग्रस्त हो गया । जहां कार कंटेनर में जा घुसी। हादसे में परिवार के 5 सदस्य मौके पर ही दम तोड़ दिया ।

आशियाना निवासी अब्दुल अजीज अपने परिवार के साथ सालेह नगर से झारखंड कार से यात्रा कर रहे थे। लखनऊ हाईवे पर यह घटना घटी। जहां अनियंत्रित कार कंटेनर से पीछे से जा भिड़ी, जिसकी वजह से कुछ ही समय में मौके पर ही अब्दुल उनकी पत्नी नर्गिस व तीन बच्चों मौत की नींद सो गए।

पुलिस का बयांन

दुर्घटना और रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है ।जहां कार के कंटेनर को हिट करने के साथ ही परिवार के 5 लोग मृतक हो गए वहीं ड्राइवर को भारी चोट आई है, और वह गंभीर रूप से घायल है। कुदरत का करिश्मा ऐसा रहा की अब्दुल अजीज की एक पुत्री अनम बच गईं हैं जिसने आंखों देखा हाल बयां किया है।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने पहुचाई मदद

लखनऊ बस्ती हाईवे पर कार कंटेनर से जा भिड़ी ।इसके बाद मौके पर 5 लोगों का इंतकाल हो गया। पुलिस ने मौके पर पाहकः कर चीज़ो का जायज़ा लिया और ड्राइवर और अनम को हॉस्पिटल पहुंचाया । वहीं ड्राइवर घायल है और अनम को मामूली चोट आई है। यह हादसा पुरैना रिठिया क्षेत्र में हुआ।

अचानक लेन बदलने से हुआ यह भयंकर हादसा

एक मात्र जीवित बची अनम के अनुसार कंटेनर ने ओवरटेक करते हुए अचानक से अपनी लेन बदल दी । ड्राइवर के ब्रेक लेते लेते गाड़ी कंटेनर के अंदर घुस गई अनम पीछे के सीट पर दाहिने साइड में बैठी थी इसलिए वह बच गई। वहीं कार की स्थिति बेहद खराब है जहां उसके ऊपरी हिस्से तक नहीं रहे।

यह भी पढ़ें : वीडियो हुआ वायरल, हजरतगंज पुलिस ने 2 घंटे में दिलवाया आटो में छूटा नोटों से भरा बैग अनुराग का, कहानी फिल्मी घटना से कम नहीं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here