
लखनऊ 13 अगस्त: ट्रेन में सफर करते समय कई बार ऐसा होता है की किराया या जुर्माना का भुकतान के लिए हमारे पास कैश नहीं होता जिसकी वजह से कभी कभी कठिनाई का सामना करना पड़ता है ।वहीं अब लखनऊ प्रशासन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों के सुविधा को मद्देनजर अब लखनऊ के सभी टीटीई को पीओएस मशीन देने का निर्णय किया है। जिससे अब आप यात्रा के दौरान कार्ड स्वैप करवा के पैसे का भुकतान कर पाएगें।
लखनऊ के सभी टीटीई को मिलेगा पीआईएस मशीन

लखनऊ के सभी टीटीई को अब मशीन दिया जायेगा। जिससे अगर किसी यात्री के पास कैश उपलब्ध ना हो तो वह डेबिट और क्रेडिट कार्ड के प्रयोग के ज़रिये पेमेंट कर पायेगा। जिससे यात्रियों को परेशानी ना उठानी पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल डिजिटल इंडिया की पहल पर यह बड़ी बदलाव की तरह देखा जा रहा है। कई बार ट्रैन में ऐसा देखा गया था की पैसे जल्दबाज़ी की वजह से लोग कैश लेकर नहीं ले कर चल रहे और यात्रा के दौरान जब अगर हर्जाना पड़ने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था ।
मनमानी नहीं कर पाएंगे टीटीई
गौरतलब है की ऐसा कई बार देखा गया है की टीटीई पैसे तो ले लेते हैं लेकिन उनके रसीद नहीं देते । ऐसे में कार्ड स्वाइप करने के साथ उसका मर्चेंट बिल जेनरेट होगा जिससे की तुरंत यात्री की उसकी रेसिप्ट मिल जायेगी।
डिजिटल इंडिया के मिशन को मिलेगी धार ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाया गया डिजिटल इंडियन मिशन के तहत ये योगी सरकार का बेहद सरहनीय कदम है। जिससे ना केवल भ्रष्टाचार व पारदर्शिता भी बढ़ेगी।









