लखनऊ 13 अगस्त : राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने के कोतवाली से खबर आ रहे हैं। जहां पुलिस के शानदार और सरहानीय कदम पर पूरा लखनऊ नाज कर रहा है। ऑटो में छूटा नोटों से भरा बैग महज 2 घंटे में हज़रतगंज पुलिस ने अनुराग सिंह को दिलवा दिया। लखनऊ बदल रहा है। जी जनाब सच में लखनऊ बदल रहा है।
गौरतलब है कि कल्याणपुर से अनुराग हजरतगंज हो रहा है ।जहां उन्होंने अपने नारंगी रंग के बैग में लाखों रुपए रख रखे थे। वही बैग में डेढ़ लाख रुपए की नगद राशि थी।
अनुराग विधानसभा के पास ऑटो से भीड़ की वजह से उतर गए और अपना बैग ऑटो में ही भूल गए। इसके उपरांत उन्होंने अपने दोस्तों व अपनी बीवी को फोन लगाकर इसकी जानकारी दी। नहीं उनके पास कोई विकल्प बचा था ना ही सोचने की क्षमता। उनकी पत्नी ने उन्हें हजरतगंज कोतवाली जाने की सलाह दी। इसके उपरांत अनुराग सिंह हजरतगंज कोतवाली पहुंचे और अपने साथ हुई आपबीती को थाना इंचार्ज प्रमोद सिंह और हेड कांस्टेबल अनुराग यादव को बताया।
अनुराग ने वीडियो द्वारा किया शुक्रिया (play कर वीडियो देखें )
हजरतगंज पुलिस तुरंत एक्शन मैं आई
लीला चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह और हेड कांस्टेबल अनुराग यादव ने तत्परता के साथ काम करते हुए तुरंत सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऑटो को ट्रेस किया। ऑटो को ट्रेस करने के बाद ऑटो के नंबर को आरटीओ ऑफिस में भेज कर उसके मालिक का तुरंत पता लगाया गया । मालिक का पता लगने के बाद तुरंत उनके मोबाइल पर फोन करके उनसे इसकी सूचना दी गई ।इसके उपरांत मालिक ने ऑटो ड्राइवर से बात कर कोतवाली पहुंचने का आदेश दिया। इस तरीके से अनुराग सिंह का खोया हुआ नोटों से भरा बैग मिल गया।
हालांकि है जितना सुनने में आसान सा लगता है उतना आसान केस नहीं था ये। लीला चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह और हेड कांस्टेबल अनुराग यादव ने जी जान से एवं तत्परता से कर्तव्य निष्ठा के साथ सराहनीय कार्य करते हुए लखनऊ की जनता की मदद की। इससे जहां अनुराग सिंह को खोया हुआ बैग मिला। वही लखनऊ वासियों में पुलिस का सम्मान काफी बढ़ गया। इसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है क्या अनुराग सिंह पुलिस की प्रशंसा करते हुए नहीं थक रहे।










