लखनऊ News: नागपंचमी में असली नाग की पूजा करने का वीडियो हुआ वायरल, आज नाग देवता को पिलाए दूध होगी मनोकामनाएं पूर्ण

0
520
views
Nagpanchami 2021

लखनऊ न्यूज़ 24 की तरफ से नाग पंचमी की सभी सम्पूर्ण देशवासियों के साथ लखनऊ वासियों को बधाइयां। हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्यौहार देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सड़कों की पूजा की जाती है उन्हें दूध पिलाया जाता है।

नाग पंचमी पूजा का महत्व

गौरतलब है कि आज के दिन सावन मास के शुक्ल पक्ष में पूजा की जाती है जिससे अगर कुंडली में कालसर्प दोष है तो इससे मुक्ति मिल जाती है। आज भगवान शिव के सबसे प्रिय नाग की पूजा बड़ी ही आदर भाव से भक्त करते हैं। नाग की पूजा से यह भी लोगों का मानना है की नाग पूर्ण परिवार की सुरक्षा असमय मृत्यु से करता है। आज के दिन नाग की दूध पिलाने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है ।

नाग ने दिया था पांडू पुत्र भीम को हजार हाथियों का बल

आपको बता दें कि महाभारत में भीम को नागराज ने ही तीस हजार हाथियों का बल वरदान में दिया था। गौरतलब है की जब धोखे से बचपन में दुर्योधन ने भीम को खीर में विष मिलकर खिला दिया था और फिर एक सरोवर  में उसे डाल दिया था , तब नाग राज ने जीवन का दान देकर बल प्रदान किया था ।आज के दिन नाग राज की पूजा करने से घर में धन धान्य की समृद्धि होती है। यहीं नहीं असमय मृत्यु से भी बचा जा सकता है। यह शंकर भगवान का आभूषण है और अपने मस्तक पर पूर्ण पृथ्वी को उठाया हुए हैं। आज के सुअवसर पर सभी को नाग पंचमी की शुभकामनाएं और बधाईयां।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here