लखनऊ में फिर खुले मॉल, इन 3 नियमों का करना होगा पालन नहीं तो नहीं मिलेगी एंट्री 

0
483
views
lucknow malls are now open
लखनऊ में एक बार फिर से मॉल खुल गए हैं और फिर से धीरे-धीरे जीवन पटरी पर आने लगी है। गौरतलब हैं कि बुधवार 9 जून से लखनऊ में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। धीरे -धीरे क्रमबद्ध तरीके से लखनऊ में अनलॉक किया जा रहा है। लखनऊ के मॉल भी सोमवार 21 जून से खोल दिए गए हैं।
lucknow malls are now open
कोरोना संक्रमण की वजह से प्रभावित लखनऊ आखिरकार  फिर से पटरी पर आती दिखाई देने लग गयी है। सुनसान सड़कों पर फिर से एक बार चहल-पहल शुरू हो गयी है। एक बार फिर से दुकानों एवं मॉल में रौनक आने लगी है।
कोविड मानकों एवं टेस्ट के बाद मॉल को खोलने का आदेश दे दिया गया। हालाकिं व्यापार  और कारोबार में फ़िलहाल सुस्ती ही दिखी।

सामान्य दिन की तुलना में महज 30 फीसदी लोग ही मॉल में दिखे। रेस्ट्रोरेंट, पब आदि को भी हरी झंडी मिल गयी है। तय छमता के मानकों को धयान में रखते हुए होटल आदि को भी खोल दिया गया है।

मॉल में प्रवेश के लिए करनी होगी इन 3 नियम का पालन

नो मास्क नो एंट्री

हर मॉल के एंट्री पॉइंट पर कोविड प्रोटोल को फॉलो करने के लिए डेस्क बनाया गया है। जहाँ अगर कोई भी आगंतुक बिना मास्क के प्रवेश करना चाहेगा तो उसको वहीँ रोक दिया जायेगा।

 सैनिटाइजर और थर्मल थर्मामीटर का उपयोग अनिवार्य होगा

 मॉल में घुसने के साथी ही आगंतुकों का तापमान चेक किया जाएगा और उनके हाथों को  सैनिटाइ किया जायेगा।
lucknow mall is open

एक लिफ्ट में केवल 6 लोग कर पाएगें प्रवेश

सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए एक बार में अधिकतम 6 लोगों को ही लिफ्ट में प्रवेश दिया जायेगा।
 लखनऊ में मॉल एवं दुकानें खुलने के बाद काफी भीड़ देखी गई। जहां गोमती नगर,गणेशगंज, आलमबाग, इंदिरा नगर, चारबाग, नजीराबाद आदि के बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखी गयी ।जहां प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते भी पब्लिक दिखी ।
इनसब बातों को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को बाजारों और सड़कों पर जाकर चेकिंग करने का निर्देश भी जारी किया गया है और अगर किसी भी प्रतिष्ठान और  मॉल में कोविड  प्रोटोकॉल का पालन नहीं होता है तो उन पर कड़ी एवं सख्त कार्यवाही करने का भी निर्देश योगी आदित्यनाथ जी ने दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here