
लखनऊ 12 फरवरी: राजधानी लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर अब डॉरमेट्री और रिटायरिंग रूम को अपग्रेड किया गया है जिससे की लोगों को और भी आराम यात्रा के दौरान हो यही नहीं यात्रियों को और अधिक आराम देने के लिए अब घंटे के हिसाब से भी रिटायरिंग रूम और डारमेट्री की व्यवस्था शुरू की गई है । जहाँ लोग अपने अनुसार घंटे के अनुरूप लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर रुक पायेगें । लोगों को आकर्षित करने के लिए सोफा ,ड्रेसिंग टेबल,अलमारी, टेबल जैसे सुविधाएं से रिटायरिंग रूम को अपग्रेड किया गया है। आगे बात करते हैं चार्ज की जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।
डॉरमेट्री का चार्ज

| समय रुकने का | किराया | |
| 1 | 3 घंटे के लिए | 112 |
| 2 | 4-6 घंटे के लिए | 212 |
| 3 | 7-9 घंटे | 312 |
| 4 | 10-12 घंटे | 362 |
| 5 | 24 घंटे | 400 |
| 6 | 36 घंटे | 600 |
| 7 | 48 घंटे | 824 |
डॉरमेट्री में सिंगल बेड के लिए 3 घंटे रुकने पर यात्री को ₹112 किराया देना होगा ।
डॉरमेट्री में 4 से 6 घंटे के लिए ₹212 किराया देना पड़ेगा
डॉरमेट्री में 7 से 9 घंटे के लिए ₹312 किराया देना पड़ेगा ।
डॉरमेट्री में 10 से 12 घंटे के लिए यात्री को ₹362 रुपये देने होंगे ।
1 दिन रुकने पर यात्री को ₹400 रुपये किराया देना होगा ।
डॉरमेट्री में 36 घंटे रुकने पर ₹600 किराया देना होगा ।
डॉरमेट्री में 48 घंटे रुकने पर ₹824 किराया अदा करना पड़ेगा ।
रिटायरिंग रूम का चारबाग रेलवे स्टेशन पर चार्ज

रिटायरिंग रूम में 3 घंटे रुकने पर किराया ₹584 देना होगा ।
रिटायरिंग रूम में 4 से 6 घंटे रुकने पर यात्री को ₹808 का भुगतान करना पड़ेगा ।
रिटायरिंग रूम में 7 से 9 घंटे रुकने पर ₹1032 का भुगतान करना होगा ।
रिटायरिंग रूम में 10 से 12 घंटे रुकने पर 1368 रुपए किराया देना होगा ।
रिटायरिंग रूम में 24 घंटे के लिए रिटायरिंग रूम बुक करने का खर्चा ₹1704 होगा।
रिटायरिंग रूम में 36 घंटे के लिए रिटायरिंग रूम को बुक करने का खर्चा 2808 होगा ।
रिटायरिंग रूम में 48 घंटे के लिए बुकिंग करने के लिए ₹3408 का भुगतान करना पड़ेगा ।
अधिकतम 48 घंटों की हो सकती हैं बुकिंग
आपको बता दें कि लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर आप अधिकतम 48 घंटों के लिए बुकिंग अपग्रेड किए गए रिटायरिंग रूम तथा डॉरमेट्री की IRCTC की औपचारिक वेबसाइट से करवा सकते हैं वहीँ आपको यह भी बता दें की आप स्टेशन पर जा कर भी इस सेवा की बुकिंग ले सकते हैं ।









