
लखनऊ 12 फरवरी: हाल में नेपाल से परमिट प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत लखनऊ से सीधा नेपाल के लिए बस सेवा शुरू की गई थी जहां लखनऊ से नेपालगंज के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई वहीं अब यूपी के गोरखपुर से काठमांडू तक की बस सेवा शुरू की जा रही है जहां यात्री में खुशी की लहर है। परमिट प्रक्रिया में काफी मशक्कत के बाद प्रदेश सरकार एवं नेपाल प्रशासन द्वारा परमिट पर सहमति बनाई गई है जिसके तहत अब काठमांडू तक की यात्रा यूपी के लोगों के लिए बेहद सरल एवं सुख में होने के आसार हैं।
नेपाल ट्रांसपोर्ट मंडल ने प्रक्रिया की पूर्ण
यूपी से यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह बेहद राहत देने वाली खबर है जहां पूर्वांचल से सफर कर काठमांडू पहुंचने वाले लोगों को इससे काफी फायदा पहुंचेगा । आपको बता दें कि नेपाल सरकार से परमिट मिलने के उपरांत नेपाल ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधि द्वारा गोरखपुर पहुंचकर रखरखाव परिचालन आदि सभी मूलभूत चीजों पर जायजा लिया गया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों से सहमति बनी की फरवरी के आखिरी हफ्ते से यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।
लखनऊ से नेपालगंज(नेपाल) की सेवा है शुरू

गौरतलब है की लखनऊ से नेपालगंज के लिए बस सेवा पहले ही शुरू की गई है। वहीं अब लखनऊ से काठमांडू जाने के लिए पहले यात्री को लखनऊ से गोरखपुर पहुंचकर वहां से सीधी बस काठमांडू के लिए लेना पड़ेगा। हालांकि जल्द डायरेक्ट बस की ही शुरू संभव होगा। पहले ही लखनऊ के कैसरबाग बस स्टेशन से लखनऊ से डायरेक्ट नेपालगंज के लिए बस चलाई गई क्या गौरतलब के पास बाराबंकी शिवपुरा मुखड़ा बहराइच बाबागंज रुपया नानपारा होते हुए नेपालगंज नेपाल पहुंचेंगे गौरतलब है कि इस बस का संचालन 11:30 रात्रि में किया जाएगा जहां पर यह बस 193 किलोमीटर की दूरी तय कर नेपाल पहुंचेगी.
नेपाल परिवहन शुरू करेगी सेवा
यूपी में शुरू हो चुके सात चरण के चुनाव के बाद ही यूपी रोडवेज सेवा का शुभरंभ शुरू होगा।यह बस वातानुकूलित होगी । और इस बस का परिचालन रोजाना किया जायेगा। वहीं बस 11 बजे गोरखपुर पहुंचकर इसके उपरांत 3 बजे के बाद गोरखपुर से संचालित की जायेगी। किराया पर चर्चा अभी बाकी है वहीं किराया भी अधिक नहीं होगा जिसकी जानकारी परिवहन अधिकारियों ने साझा की है।
योजना 2 वर्ष पुराना

यूपी को नेपाल के काठमांडू से जोड़ने के लिए पहले ही दो साल पहले यह योजना बना दी गई थी। लेकिन कोविड की वजह से यह परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। लेकिन अब यह परियोजना शुरू कर दी गई है जिससे की यूपी के कई लोगों का काठमांडू घूमने का सपना पूर्ण होगा। वहीं इस सुविधा से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वह इसके साथ ही लोगों को भी राहत मिलेगी।









