
लखनऊ 10 फरवरी: यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी अब उत्तरी रेलवे के लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन में डार्मेट्री और रिटायरिंग रूम को हाई टेक बना चुकी है। जहां 5 स्टार सुविधा के साथ रिटायरिंग रूम के साथ डार्मेट्री की सेवा शुरू कर दी गई है। वहीं लंबे समय के बाद यात्रियों के सुविधा में इजाफा और चारबाग रेलवे स्टेशन की अलग पहचान देने के लिए अपग्रेड का कार्य किया गया है। जिससे की यात्रियों को फील गुड महसूस करवाया जा सके। जहां पहले से बेहतर, उत्तम और उच्च कोटि की सुविधा देने के लिए यह पहल की है। आगे बात करते हैं रिटायरिंग रूम और डार्मेट्री की और जानते हैं कितना किराया किया गया है सेट।
डार्मेर्ट्री में 5 स्टार होटल जैसी सुविधा 11 retiring rooms with 5 star facility, dormitory service started at Charbagh railway station)
रिटायरिंग रूम को अपग्रेड किया गया है जहां रूम में एसी इंस्टाल किया गया है।
फ्रिज की सुविधा दी गई है ।
रूम में एलईडी लाइट डबल बेड कुशन के साथ पलंग को भी अपग्रेड किया गया है। वहीं बाथरूम में साफ सफाई का ध्यान आदि रखा जाएगा। गौरतलब है की रूम में सोफा सेट ,ड्रेसिंग टेबल , सामान रखने के लिया अलमारी, टेबल जैसे सुविधाएं देकर रूम को तैयार किया गया है। जिससे की रेलवे को भी यात्रियों से सीधा फायदा मिल सकते ।वहीं यात्री को भी आराम का अनुभव यात्रा के दौरान हो और वह भारतीय रेलवे के इस सिस्टम से जुड़े और भविष्य में दूसरे को भी इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
चारबाग रेलवे स्टेशन पर इतने समय के लिए की जा सकती हैं रिटायरिंग रूम की बुकिंग(Booking of retiring rooms and dormitories in Charbagh railway Station)

आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर अपग्रेड किए गए रिटायरिंग रूम तथा डॉरमेट्री को अधिकतम 48 घंटों के लिए बुक करा सकते हैं। इसके उपरांत आपको नई बुकिंग लेकर फिर से उसे बुक कराना होगा गौरतलब है इसके लिए रेलवे के औपचारिक वेबसाइट पर जाकर आप इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं और डायरेक्ट जाकर भी आप सुविधा को पा सकते हैं।
चारबाग रेलवे स्टेशन पर डॉरमट्री और रिटायरिंग रूम के चार्ज को देखें (dormitory service in Charbagh railway स्टेशन charges)

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर डॉरमेट्री कम रिटायरिंग रूम लोगों को बेहद आकर्षित कर गया जहां 5 स्टार सुविधाओं से लैस रिटायरिंग रूम को अपग्रेड किया गया है वहीं चार्ज की बात की जाए तो
डॉरमेट्री में सिंगल बेड के लिए ₹112 देने होंगे अगर आप इसे 3 घंटे के लिए लेते हैं ।
इसके अलावा 4 से 6 घंटे के लिए डॉरमेट्री के लिए ₹212 का भुगतान करना पड़ेगा
7 से 9 घंटे के लिए ₹312 का भुगतान करना पड़ेगा ।
वही 10 से 12 घंटे के लिए यात्री को ₹362 खर्च करने पड़ेंगे ।
1 दिन अर्थात 24 घंटे के लिए पर ₹400 लगेंगे ।
36 घंटे के लिए ₹600 देने होंगे
48 घंटे के लिए ₹824 खर्च करने पड़ेंगे।
रिटायरिंग रूम का चारबाग रेलवे स्टेशन पर चार्ज
(Retiring rooms at Charbagh railway Station charges)
रिटायरिंग रूम बुक करने के लिए 3 घंटे का किराया ₹584 होगा।
4 से 6 घंटे के लिए यात्री को ₹808 का भुगतान करना पड़ेगा ।
7 से 9 घंटे रिटायरिंग रूम की बुकिंग के लिए ₹1032 खर्च करने पड़ेंगे।
वहीं 10 से 12 घंटे के लिए 1368 रुपए यात्री को खर्च करने पड़ेंगे
24 घंटे के लिए रिटायरिंग रूम बुक करने का खर्चा ₹1704 होगा।
36 घंटे के लिए रिटायरिंग रूम को बुक करने का खर्चा 2808 होगा ।
48 घंटे के लिए बुकिंग कराने पर यात्री को ₹3408 का भुगतान करना पड़ेगा ।









