खुशखबरी: आलमबाग बस टर्मिनल पर 12 बेड वाली डोरमेट्री शुरू, 200 रुपये देकर रुक सकते हैं इतने घंटे

0
11267
views
आलमबाग बस टर्मिनल पर 12 बेड वाली डोरमेट्री शुरू, 200 रुपये देकर रुक सकते हैं इतने घंटे Picture:Lucknow News 24

लखनऊ 8 फरवरी: राजधानी लखनऊ में अब यात्रियों की सुविधा के लिए 12 बेड लगाकर डारमेट्री की व्यवस्था शुरू की गई है। जहाँ ठंड में बेड की संख्या में इज़ाफ़ा किया गया है वहीँ आलमबाग बस टर्मिनल पर इस सुविधा से यात्रियों को काफी लाभ पंहुचा है। जहाँ यात्री आराम से रुकर थकान मिटाकर आगे की यात्रा पूरी कर सकते हैं। जहाँ अभी भी राजधानी लखनऊ में शीतलहर का प्रकोप जारी है, वहीँ इस सुविधा से रात्रि के समय यात्रियों को बेहद आराम पंहुचा है।

आलमबाग बस टर्मिनल से हजारों की संख्या में रोजाना करते हैं सफर

गौरतलब है कि आलमबाग बस टर्मिनल से एक दिन में करीब 100 बसों का संचालन लंबे और छोटी दुरी के लिए किया जाता है लिहाजा हजारों की संख्या में इस बस टर्मिनल पर यात्री आते हैं। वहीँ कुछ यात्री बेहद रात्रि और कुछ बेहद सुबह आलमबाग बस टर्मिनल पर आते हैं जहाँ उन्हें समय बिताने के लिए डोरमेट्री एक सुविधाजनक विकल्प बनकर उभरा है। ना केवल सफर की थकान बल्कि लेट आने की स्तिथि में भी आराम से यात्री डोरमेट्री का फायदा उठा सकते हैं।

200 रुपये में 8 घंटे (12-bed dormitory started at Alambagh bus terminal)

आलमबाग बस टर्मिनल में 200 रुपये देकर आप 8 घंटे डोरमेट्री में रह सकते हैं। वही रूम बेहद साफ़ हैं। जहाँ प्रसाधन के साथ सामानों के लिए क्लॉक रूम का भी विकल्प दिया गया है। आपको बता दें कि आलमबाग बस टर्मिनल के पहले फ्लोर पर ही डोरमेट्री की सुविधा यात्रियों के लिए मौजूद है।

ऎसी वेटिंग रूम भी है मौजूद Alambagh bus terminal Wating Room)

गौरतलब है कि आलमबाग बस टर्मिनल के पहले फ्लोर पर ही वातानुकूलित वेटिंग रूम का प्रावधान किया गया है।वहीँ आप अपने ऐसी बस का टिकट दिखाकर इस वतानाकुलित ऐसी वेटिंग रूम का मज़ा ले सकते हैं।

प्रसाधन के लिए खर्च करने होंगे 5 रुपये

आपको बता दें कि प्रसाधन के लिए आपको 5 रुपये खर्च करने होंगे। वहीँ आलमबाग स्टेशन के नीचे ही कई स्टाल पर खाने और पीने के बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं।

इन जगहों के लिए आलमबाग बस टर्मिनल से निकलती है बसें

आपको बता दें कि प्रयागराज, दिल्ली, नोएडा, गोरखपुर, अलीगढ़, वाराणसी, कानपूर के लिए कई बसों का संचालन आलमबाग बस टर्मिनल से होता है। कई जगहों से सैकड़ों बसों का आगमन राजधानी लखनऊ के इस बड़े टर्मिनल पर रोजाना होता है। वहीँ डोरमेट्री में बढ़ाई गई बेड में बाद लोगों में काफी खुशी और राहत है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here