IPL Mega 2022: 9.25 cr में पंजाब ने किया IPL के सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले प्लेयर को अपने नाम

0
643
views
IPL Mega 2022: In 9.25 cr, Punjab named the player who took the fastest 50 wickets in IPL
IPL Mega 2022:  9.25 cr में पंजाब ने किया IPL के सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले प्लेयर को अपने नाम PC:IPLT20/Twitter

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 शुरू हो चुकी है ।जहां मार्की प्लेयर्स के ऑक्शन चल रहे हैं। आपको बता दें की किंग्स XI पंजाब की टीम ने 9.25 करोड़ में दक्षिण अफ्रीका के सबसे धाकड़ गेंदबाज को अपने खेमे में शामिल किया है। जहां इस दक्षिण अफ्रीका के शानदार प्लेयर के लिए दिल्ली, गुजरात एवं पंजाब ने जमकर बोली लगाई लेकिन आखिरकार यह दक्षिण अफ्रीका का धाकड़ प्लेयर पंजाब की टीम में शामिल हुआ ।आगे बात करते हैं वह कौन से वजह रही जिसके लिए तीन दिग्गज टीमों ने जमकर की पैसों की बरसात।

रबाडा

गौरतलब है कि आईपीएल में रबाडा ने कुल 50 मैच में 8.2 के इकॉनमी से 76 विकेट हासिल किया है । गौरतलब है की आईपीएल में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले प्लेयर रबाडा है ।जहां आईपीएल के कुल 26 परियों में रबादा ने सबसे तेज़ 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है ।

रबाडा को टीम में शामिल करने के लिए तीन फ्रेंचाइज के बीच थी जंग

बेहतरीन तेज गेंदबाज रबाडा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिल्ली, गुजरात एवं पंजाब के बीच कशमकश थी ।लेकिन आखिरकार पंजाब ने 9.25 करोड रुपए में अपनी गेंदबाजी खेमे को मजबूती प्रदान करते हुए रबाडा को अपनी टीम में शामिल किया।

पंजाब की टीम को थी धारधार गेंदबाज़ की तलाश

गौरतलब है कि पिछले सभी आईपीएल सीजन को देखें तो पंजाब की  टीम  गेंदबाजी में प्रदर्शन खास नहीं कर पा रही थी। जहां अच्छे रन बोर्ड पर लगे होने के बाद भी डेथ ओवर अच्छे नहीं हो रहे थे वहीँ स्ट्राइक गेंदबाज़ की कमी दिखाई दे रही थी । जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा था ।वही अपनी गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करने के लिए पंजाब की टीम ने गेंदबाज रबाडा पर जमकर पैसे खर्च करते हुए 9.25 करोड़ों में अपनी टीम में शामिल किया ।वहीं दूसरी ओर अपनी सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को खोने के उपरांत पंजाब ने धवन को टीम में शामिल किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here