खुशखबरी: लखनऊ वासियों को 125 जनरथ बसों की सौगात, सस्ते किराये में होगा इन 6 रूटों पर सफर, देखें किराया की लिस्ट

0
7426
views
खुशखबरी: लखनऊ वासियों को 125 जनरथ बसों की सौगात, सस्ते किराये में होगा इन 6 रूटों पर सफर, देखें किराया की लिस्ट

लखनऊ 18 अक्टूबर: राजधानी लखनऊ में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी आ रही है। जहां दीपावली पर लखनऊ से दिल्ली समेत अन्य जगह पर जाने के लिए आरामदायक सफर के लिए अब 125  AC  जनरथ बसें को शामिल किया जाएगा । जनरथ बसों में सस्ते किराया में  सफर करने का मौका लखनऊ वासियों को मिलेगा। गौरतलब है कि वोल्वो स्कैनिया की जगह अब 125 एसी जनरथ बस चलेंगी।आगे बात करते हैं रूट और किराये की जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

लखनऊ में वोल्वो स्कैनिया की जगह 125 जनरथ बस चलेंगे

गौरतलब है कि लखनऊ में 125 एसी जनरथ बस से उतारी जा रही है इन बसों के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एक तरफ 2 सीटें तथा दूसरी तरफ तीन सीटें होती हैं। जनरथ बसों का किराया साधारण बसों के किराए से थोड़ा ही अधिक होता है। त्योहार के समय यात्रियों की जेब पर बोझ ना पड़े इसलिए प्रशासन का बेहद सराहनीय कदम है।

लखनऊ से सर्वाधिक यात्रा करने वाले लोगों के 6 मुख्य रुट  को चिन्हित किया गया है इसकी जानकारी आगे दी गई है

खुशखबरी: लखनऊ वासियों को 125 जनरथ बसों की सौगात, सस्ते किराये में होगा इन 6 रूटों पर सफर, देखें किराया की लिस्ट
रुट  किराया 
1 लखनऊ से जयपुर 1240
2 लखनऊ से दिल्ली 960
3 लखनऊ से देहरादून 880
4 लखनऊ से गोरखपुर 480
5 लखनऊ से वाराणसी 490
6 लखनऊ से मुजफ्फरपुर 900

 

इस दिन से होगी एडवांस बुकिंग शुरू

गौरतलब है की जयपुर मुजफ्फरपुर वाराणसी गोरखपुर आदि जगहों के लिए 20-20 बसों को लगाया जाएगा ।जहां दिल्ली को छोड़कर 25 अक्टूबर की रात से एडवांस बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी ।यात्री परिवहन निगम की औपचारिक वेबसाइट पर जाकर एडवांस बुकिंग कर सकते हैं ।वही टिकट काउंटर पर भी जाकर आप एडवांस बुकिंग इन बसों में करवाया सकता है।

क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक पल्लव बोस का बयान

खुशखबरी: लखनऊ वासियों को 125 जनरथ बसों की सौगात, सस्ते किराये में होगा इन 6 रूटों पर सफर, देखें किराया की लिस्ट

क्षेत्रीय प्रबंधक पर्ल बोस के अनुसार वोल्वो, स्कैनिया जैसे लग्जरी बसों के साथ अनुबंध समाप्त कर दिए गए हैं ।वही ऐसी जनरथ बस बेहद सस्ता एवं आरामदायक विकल्प है। इन बसों का संचालन कैसरबाग, आलमबाग, चारबाग बस अड्डे से  डायरेक्ट किया जाएगा ।इसके लिए सारे बस अड्डा के आला अधिकारियों को दिशा निर्देश पहले ही भेज दिए गए हैं जिसके तहत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

त्योहार के समय बस बनेंगी अच्छे विकल्प

त्योहारों के समय जहां एक और रेलवे में टिकेट के वेटिंग के समस्या शुरू हो जाती है वहीं 125 जनरथ बसें अच्छा विकल्प बनकर सामने उभरी है ।जहां लोग आसानी के साथ यात्रा कर अपने गंतव्य पर  समय पहुंच सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here