लखनऊ 18 अक्टूबर : राजधानी लखनऊ में नगर निगम की गाड़ी इको ग्रीन कूड़ा लेकर जाती है। जहां अभी भी 60 फीसदी से अधिक घरों में “लोकल कूड़ा उठाने” वाले कर्मियों को ही प्राथमिकता लोग दें रहें हैं। नगर निगम की गाड़ियों को लखनऊ की 30 फीसदी जनता ही कूड़ा दे रही है। जिसकी वजह से नगर निगम को अच्छा खासा नुकसान भी हो रहा है। वहीं अब आपके लोकल कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मी जिससे आप सालों से कूड़ा उठवा रहे हो वो आपके घर का कूड़ा नहीं उठाएगा आखिर ऐसा क्या होने जा रहा है उसकी बारें में विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।
नगर निगम ने “लोकल सफाई कर्मियों” को देने जा रहा है सौगात

लखनऊ नगर आयुक्त अजय कुमार जी के अनुसार लखनऊ का नगर निगम राजधानी लखनऊ में सफाई एवं कूड़ा उठा रहे लोकल सफाई कर्मियों को अपने सिस्टम में स्थान देने जा रहा है। जहां जल्द ही कुल 2 हजार से अधिक लोकल सफाई कर्मियों को नगर निगम नियुक्ति करेगा। जिसके उपरांत ये सभी लोकल सफाई कर्मी नगर निगम के दिशा निर्देश पर कार्य करते नजर आएंगे। अतः फिर लखनऊ वासियों को नगर निगम द्वारा चुने गए सफाई कर्मियों और वेस्ट कलेक्शन करने वाले गाड़ियों को कूड़ा देना होगा।
नगर निगम के सफाई कर्मी का खुलासा आखिर क्यों लखनऊ के लोग “लोकल सफाई कर्मी” से उठवा रहें है कूड़ा

नगर निगम में वेस्ट कलेक्शन उठाने के लिए कार्यरत रामनाथ चौहान जी के अनुसार लोकल सफाई कर्मी लखनऊ के घरों में रोज अगल बगल की सफाई करते हैं। वही दूसरी ओर नगर निगम सप्ताह में कुछ चुनिंदा दिन ही उस मोहल्ले की साफ सफाई करने जाते हैं। दूसरी ओर कई सालों से लोकल सफाई कर्मी घर का कूड़ा उठाने की वजह से उन्हें लोग उन्हें प्राथमिकता देते हैं। दूसरी सबसे बड़ी वजह है की वेस्ट कलेक्शन उठाने वाले लोग अधिक देर तक नहीं रुक रहे इस वजह से लोग लोकल सफाई कर्मी पर भरोसा दिखा रहे हैं।
नगर निगम के अनुसार लखनऊ में है 548000 भवन
आंकड़ों के अनुसार लखनऊ में कोई पांच 48000 भवन है जिसमें से 35% भवन स्वामी ही वेस्ट नगर निगम की गाड़ियों को दे रहा है। नगर निगम प्रशासन की ओर से 8 जून में वेस्ट कलेक्शन की प्रक्रिया को बेहतर करने के लिए प्लानिंग की जा रही है। वहीं लोकल सफाई कर्मियों को साथ में लाने की भी कोशिश के लिए जल्द ही उन्हें नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ।










