लखनऊ 18 अक्टूबर: राजधानी लखनऊ में आज विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। विधानसभा का वर्ष 2021 का तीसरा सत्र आज से राजधानी लखनऊ में शुरू हो चुका है सत्र की समाप्ति तक हजरतगंज के कई इलाकों में यातायात डायवर्जन रहेगा इसकी जानकारी आगे दी गई है।
सुबह 9:00 बजे से लेकर सत्र की समाप्ति तक बदला रहेगा ट्रैफिक
यात्रियों को कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसलिए वैकल्पिक रास्तों का चुनाव किया गया है। जहां से यात्री गुजर सकते हैं।
यह रहेंगे यातायात व्यवस्था

इधर से जाएं
1.डीएसओ चौराहे मेफेयर सिकंदराबाद या रॉयल होटल चौराहे से बर्लिंगटन चौराहे की ओर जाने वाले कैंट होकर जाएं।
2.परिवर्तन चौक से कैसरबाग या चिरैया झील जाने वाले लोग संकल्प वाटिका, सिकंदराबाद की ओर निकाल सकते हैं।
3.सिकंदराबाद चौराहे से यूपी टैक चौराहा बालू अड्डा गांधी सेतु 1090 चौराहा होते हुए निकले।
4.रॉयल होटल से कैसरबाग चौराहे परिवर्तन चौक, सुभाष चौक, बर्लिंगटन चौराहा, कैंट ओवरब्रिज होकर ही निकल पाएंगे।
5.डीएसओ चौराहे से पार्क रोड की ओर जाने वाली रोड में मेफेयर तिराहा होकर निकले।
6.बंदरिया बाग से लाल बत्ती चौराहा कैंट 1090 चौराहा होकर निकले।
इन रास्तों से ना जाए

1.डीएसओ चौराहे से रॉयल होटल चौराहा मार्ग
2.परिवर्तन चौक से विधानसभा की ओर जाने वाले मार्ग बंद रहेंगे
3.सिकंदराबाद चौराहा हजरतगंज की ओर जाने वाले मार्ग बंद रहेंगे
4.रॉयल होटल से विधानसभा के सामने के चौराहे का मार्ग ब्लॉक रहेगा
5.डीएसओ चौराहे से आयोजन की ओर जाने वाले मार्ग ब्लॉक रहेंगे
6.बंदरिया बाग चौराहा से राजभवन की ओर जाने वाले मार्ग ब्लॉक
ट्रैफिक पुलिस नंबर
कोई भी चिकित्सा संबंधी एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूल वाहन को छूट दी जा सकती है। इसके लिए यातायात कंट्रोल रूम नंबर पर आप कॉल करके कंट्रोल रूम से सीधा बात कर सकते हैं कंट्रोल रूम नंबर है 94544 05155 और 6389 304 141
सिटी बस और रोडवेज बसों का रूट
1. बस की बात की जाए तो गोमती नगर से बैकुंठ धाम होते हुए चिरैया झील को पार करते हुए कैसरबाग की ओर या फिर गांधी सेतु, बंदरिया बाग लाल बत्ती होते हुए सिटी बसें गुजरेंगे
2.संकल्प वाटिका पुल से बैकुंठधाम 1090 गांधी सेतु बंदरिया बाग लाल बत्ती होते हुए रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।
3.गोमती नगर की ओर जाने वाले बड़े वाहन सिकंदराबाद हजरतगंज विधान सभा ना जाकर बैकुंठ धाम संकल्प वाटिका होते हुए निकलेंगे।
4.महानगर की ओर जाने वाले बड़े वाहन संकल्प संकल्प वाटिका पुल से सिकंदराबाद हजरतगंज विधानसभा ना जाकर बैकुंठ धाम गांधी सेतु 1090 चौराहा से निकलेंगे।










