
राजधानी लखनऊ में 24 अगस्त को हड़कंप मच गया जब वीवीआईपी कहे जाने वाले विधानसभा मार्ग पर ठाकुरगंज निवासी नरेंद्र मिश्र ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले करने का प्रयास किया। मामला सुबह दस बजे का है , जब भीड़ के बीच नरेंद्र ने यह कदम उठाकर हड़कंप मचा दिया।
पुलिस मौके पर पहुंचकर किया बचाव
police ka karya sarhaniy https://t.co/fMcXAE4NsR
— Lucknow News 24 (@lucknownews24) August 25, 2021
गौरतलब है की मौके पर पुलिस पहुंचकर आत्मदाह के प्रयास कर रहे नरेंद्र मिश्र को बचा ली वहीं तुरंत सिविल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। इसके बाद पीड़ित नरेंद्र मिस्र ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगा दिया है। जिसकी वजह से उन्हे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
नरेंद्र मिश्र ने लगाया पुलिस पर करोड़ों की ठगी का आरोप
गौरतलब है की नरेंद्र कुमार मिश्र की पत्नी के नाम पर राशन आपूर्ति का टेंडर है। जहां से सरकारी आनजों को गरीबों में आवंटित किया जाता है । उनका आरोप है की उस फर्म का फर्जी खाता खोलकर डिप्टी आर ओ आदित्य सिंह ने पैसे निकलें हैं। उनका यह भी आरोप है की खाद्य तथा रसद विभाग के लोगों ने 1 करोड़ तथा 25 लाख का गबन किया है, जिसके सबूत उनके पास हैं। यस बैंक से पैसे तरीके से पैसे निकाले जा रहे हैं नरेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया।
फर्जी एफआईआर कर किया अंदर
नरेंद्र मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें फर्जी मामले में इंस्पेक्टर संजय राय में उन की बेरहमी से पिटाई की है। और उन्हें जेल भेज दिया गौरतलब है कि पुलिस पूरे मामलों की तह तक जाने के लिए पड़ताल में जुटी है। नरेंद्र मिश्रा ठाकुरगंज निवासी ने यह भी कहा कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं बचा है आत्मदाह करने का अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह कदम उठाएंगे।









