लखनऊ में मौसम ने बदला करवट, लखनऊ समेत इन जगहों पर हल्की बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

0
486
views
लखनऊ में मौसम ने बदला करवट, लखनऊ समेत इन जगहों पर हल्की बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  pc tv9

लखनऊ 2 दिसंबर: दिसंबर आने के साथ ही राजधानी लखनऊ के मौसम के मिजाज में परिवर्तन शुरू हो चुका है। ठंडी हवा घटता तापमान से राजधानी लखनऊ में दिन प्रतिदिन ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। जहां दिसंबर के पहले हफ्ते से ही ठंडी हवा ने राजधानी लखनऊ में ठिठुरन का माहौल पैदा कर दिया है। अगर अभी तक आप हाफ स्वेटर से काम चला रहे थे तो अब स्वेटर , कंबल और गरम कपड़े निकाल लें । अब ठंड में बढ़ोतरी होने वाली है जिसका संकेत मौसम विभाग ने दे दिया है। आने वाले दिनों में बारिश के साथ ठंड अपने चरम पर होगा।

अरब सागर में हवा के दवाब से मौसम में हो रहा परिवर्तन

लखनऊ में मौसम ने बदला करवट, लखनऊ समेत इन जगहों पर हल्की बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  Pc:Twitter

गौरतलब है की अरब सागर में बढ़ते हवा के कम दवाब की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम निदेशक जे पी गुप्ता जी के अनुसार अरब सागर में हवा के दवाब का असर उत्तरप्रदेश के कई जनपदों पर पड़ेगा जिसके साथ ही आने वाले दिनों में ठंड के साथ बारिश होने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। ठंडी हवा का दौर जारी है जिसके पर 2 डिग्री कम मापा गया हैं।

3 से 5 दिसंबर के बीच तेज ठंडी हवा के साथ इन जगहों पर हो सकती है बारिश

गौरतलब है की अरब सागर में हवा के कम दवाब के वजह से मौसम ने करवट ली है जिसका असर इस हफ्ते देखने मिलेगा । राजधानी लखनऊ समेत अलीगढ़, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बुलंदशहर समेत उत्तरी पूर्वी यूपी के इलाके में बूंदाबांदी होने की संभावनाएं हैं जिससे की तापमान में गिरावट आने की संभावना है। तेज रफ्तार से हवा और बारिश की वजह से आने वाले हफ्ते में ठंड तेज होगी। राजधानी लखनऊ समेत इन जगहों पर बारिश के साथ ठंड बढ़ने के आसार है।

लखनऊ में मौसम ने बदला करवट, लखनऊ समेत इन जगहों पर हल्की बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार इस हफ्ते अरब सागर में कम दबाव की वजह से तेज हवाएं चलेंगे वहीं उत्तरखंड के कुछ इलाकों में बर्फ गिरने की वजह से इसका असर यूपी पर भी पड़ेगा ।

कोहरा और ठंड से हुई जन जीवन दुश्वार

आने वाले हफ्ते में ठंड बढ़ने के साथ कोहरे और हवा में ठंडक बढ़ेगी। जिसकी वजह से आम जन्य जीवन थोड़ा बाधित जरूर होगा। वहीं लखनऊ में ठंड को देखते हुए रैन बसेरा की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है। जिससे की ठंड की वजह से किसी की भी जान ना जाए।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here