लखनऊ के रिवर फ्रंट पर 5 दिसंबर से नहीं बल्कि इस दिन से शुरू होगा “फूड कार्निवल”, नोट करें डेट

0
668
views
लखनऊ के रिवर फ्रंट पर 5 दिसंबर से नहीं बल्कि इस दिन से शुरू होगा "फूड कार्निवल", नोट करें डेट

लखनऊ 2 दिसंबर: राजधानी लखनऊ में विगत तीन महीनों से लगातार नए नए महोत्सव, मेला आदि का आयोजन चालू है वहीं यूपी का सबसे बड़ा फूड कार्निवल का आयोजन लखनऊ के रिवर फ्रंट के पास चटोरी गली में 5 दिसंबर से 10 दिसंबर को होना था। जहां पर कई अलग अलग जगहों के पकवानों का स्वाद लखनऊ वासियों को एक जगह मिलने वाला था। वहीं अब सूत्रों के अनुसार लखनऊ में आयोजित होने वाले फूड कार्निवल के समय में बदलाव कर दिया गया है। जहां खाने के शौकीनों को अब थोड़ा इंतजार करना होगा । आगे बात करते हैं फूड कार्निवल के डेट की जिसकी जनकारी आगे दी गई है।

5 दिसंबर से नहीं बल्कि इस दिन से चालू होगा फूड कार्निवल

लखनऊ के रिवर फ्रंट पर 5 दिसंबर से नहीं बल्कि इस दिन से शुरू होगा “फूड कार्निवल”, नोट करें डेट

5 दिसंबर से पांच दिवसयीय फूड कार्निवल अब 5 दिसंबर से नहीं बल्कि 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक अपने तय जगह रिवर फ्रंट पर आयोजित होगा। यह बड़ा फैसला सीएम योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम को देखते हुए लिया गया है। जिसके तहत कार्निवल के समय में बदलाव किया गया है।

फूड कार्निवल में अलग अलग जनपदों के पकवानों का ले पाएंगे मजा

स्वाद से लबरेज अलग अलग जनपदों के चर्चित और नाम से मुंह में पानी भर जाने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों का मेला जल्द ही रिवर फ्रंट के पास लगेगा। जहां खाने के शौकीनों के लिए 5 दिन बेहद अहम होंगे। आपको बता दें की कई बाहर की नामी दुकानें भी इस फूड कार्निवल में अपना जायका परोसती नजर आएगी। अलग अलग जनपदों के दुकानदारों से भी संपर्क साधा जा राहा है।वहीं वन ड्रिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को भी बढ़ावा इस कार्निवल के माध्यम से देती हुई सरकार नजर आएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ करेगें उद्घाटन

लखनऊ के रिवर फ्रंट पर 5 दिसंबर से नहीं बल्कि इस दिन से शुरू होगा “फूड कार्निवल”, नोट करें डेट demo pic

आपको बता दें की फूड कार्निवल के उद्घाटन के समय उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी मौके पर मौजूद रहेंगे। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर के अनुसर प्रयाग राज में मोदी जी के आगमन की वजह से 5 दिसंबर से 12 दिसंबर को इस कार्निवल को शिफ्ट किया गया है। कार्निवल में खाने की गुणवत्ता दिखने के साथ खाने में साफ सफाई आदि देखने के लिए भी टीम का गठन किया गया है। जिससे की फूड कार्निवल को सफल बनाया जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here