पीड़ित कैब ड्राइवर सहादत अली ने 3 पुलिसवालों के खिलाफ दी अर्जी, 18 सितंबर को होगी सुनवाई, अर्जी देने के साथ मचा हड़कंप

0
608
views
Victim cab driver Saadat Ali filed an application against 3 policemen, hearing will be held on September 18, there was a stir with the application

लखनऊ 26 अगस्त : थप्पड़ कांड में नया मोड़ आ गया है। जहां अब सहादत अली ने पुलिस वालों के खिलाफ अर्जी लगाकर हड़कंप मचा दिया है ।गौरतलब है कि 30 जुलाई को बीती रात में जब पीड़ित  को युवती प्रदर्शनी ने थप्पड़ लगाए थे वही पुलिस वालों ने युवती का पक्ष लेकर सहादत अली को जेल में बंद किया था ।वह उनके मौलिक अधिकारों का हनन करते

हुए उन पर उन्हें प्रताड़ित किया गया था। इसके खिलाफ सहादत अली ने कृष्णा नगर के प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह, मन्नान तथा चार अज्ञात सिपाहियों के विरुद्ध अर्जी दाखिल की है। सहादत अली ने अपने ऊपर हुए अत्याचार अवैध हिरासत में रखना मारपीट जैसे संगीन अपराध करने का आरोप लगाया है ।गौरतलब है कि इसकी सुनवाई 18 सितंबर को होगी।

18 सितंबर को होगी सुनवाई

गौरतलब है कि इस केस में सुनवाई 18 सितंबर को होगी। जहां कैब ड्राइवर की दी गई याचिका को अदालत सुनी जाएगी ।पीड़ित का कहना है कि 30 जुलाई को जब प्रियदर्शी नारायण लाइन क्रॉस कर रहीं थी, तब उन्होंने वाहन रोक लिया था। वहीं उन्होंने यह भी कहा की युवती ने  ड्राइविंग सीट की खिड़की से मोबाइल का पैसा उठा लिया था। मोबाइल तोड़ दिया था और उन्हें जबरदस्ती तमाचे लगाए थे ।वही मूक बनी पुलिस न्याय करने के बजाय उन्हें खुद शांति भंग के आरोप में थाने ले जाकर उन पर अत्याचार किया था।

थप्पड़ कांड शांत होने का नाम नहीं ले रहा

गौरतलब है कि 30 जुलाई की वारदात के बाद 18 दिनों के अंदर पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी थी। वहीं सूत्रों की माने तो यह भी बात की जा रही थी की पुलिस युवती का पक्ष लेकर उन्हें बचाने में लगी हुई है। मामले में कार्रवाई में होती देरी को देखकर सहादत अली ने यह बड़ा कदम उठाया है ।देखना दिलचस्प और कहने वाले समय में क्या सहादत अली को न्याय मिल पाता है या नहीं। सहादत अली ने पहले ही पुलिस पर आरोप लगाया है कि लूटपाट की धारा को हटाकर पहले ही पुलिस ने केस को हल्का कर दिया है ।वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई भी ऐसे साक्ष्य नहीं मिले जहां पर लूटपाट की मंशा से प्रियदर्शनी ने सदर अली के साथ लूटपाट किया। अब पुलिस के ऊपर लगे आरोप से हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here