लखनऊ में लगे “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल, जानिए वजह

1
793
views
The slogan of
The slogan of "Pakistan Zindabad" raised in Lucknow, the video went viral, know the reason pic credit: pawan tiwari

लखनऊ में पकड़े गए हाल में कुछ संदिग्ध ने अलीगंज हनुमान मंदिर को उड़ने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से लखनऊ में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था । जिसके बाद उनको लखनऊ पुलिस ने धर दबोचा। वहीं इसके बाद यह दूसरा मौका था जब लखनऊ में ऐसे वारदात सामने आई है जहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने से हड़कंप मच गया है। हालाकिं पुलिस ने इस पर भी काबू पा लिया है ।

घटना तेलीबाग की है

गौरतलब है की तेलीबाग के करीब एक तांगे वाला पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता हुआ वीडियो में कैद हुआ है। गौरतालब है की तांगेवाला ने पाकिस्तान के खूब कसीदे पढ़े इसके साथ ही अपने तांगे पर पाकिस्तानी झंडा भी बना हुआ था। चालक का नाम नूर आलम है और वह राजीवनगर निवासी हैं। नूर आलम के अनुसार वह करीब 20 वर्षों से तांगा चला रहा है और तबसे उसके तांगा में पाकिस्तान का झंडा बना हुआ है।

पाकिस्तान जिंदाबाद के बाद भारत जिंदाबाद के लगाए नारे

गौरतलब है की तांगा चालक नूर आलम ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, जय हिंद का  नारा भी लगाया । वहीँ  पाकिस्तान मुर्दाबाद करने को कहा गया तो उसने मना कर दिया ।उसे यह था कि वह पाकिस्तान मुर्दाबाद नहीं कहेंगे ।अंत में नूर आलम ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों जिंदाबाद के नारे लगाए।

तांगा चालक को थाना तलब किया गया

तांगा चालक को पीजीआई थाना क्षेत्र के स्पेक्टर आनंद शुक्ला ने निर्देश दिया की , अपने तांगा पर पुताई करवाएं। पकिस्तानी झंडे पर पुताई करवाने के बाद नूर आलम ने माफी मांगी । इसके बाद नूर आलम ने खरीदा तिरंगा खरीदने के बाद नूर आलम ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए ।इसके साथ ही उन्होंने तिरंगा को सैल्यूट कर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए थाने से निकलकर अपने घर चले गए।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here