सावधान! पॉलिटेक्निक सेमेस्टर परीक्षा में 479 छात्र नकल करते पकड़े गए, सॉफ्टवेयर ने ऐसा पकड़ा, तुरंत हो रही स्क्रीन ब्लैक 

0
373
views
Attention! 479 students were caught copying in the polytechnic semester examination, the software caught this, the screen blacking out immediately
लखनऊ :कोरोना संक्रमण को देखते हुए लखनऊ में लगभग सभी शैक्षिक संस्थान में परीक्षाएं ऑनलाइन करवाई जा रहे हैं। वही ऑनलाइन परीक्षा के साथ सख्त दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने पॉलिटेक्निक सेमेस्टर परीक्षा आयोजित किया है। गौरतलब है एग्जामिनेशन के दौरान कई छात्र नकल करते हुए पकड़े जा रहे हैं ।18 अगस्त से परीक्षा प्रारंभ है। वहीं 18 अगस्त से शुरू परीक्षा में कुल 479 छात्र नकल करते पकड़े जा चुके हैं।

सॉफ्टवेयर पकड़ रहा नकलची छात्रों को

सॉफ्टवेयर द्वारा ताबड़तोड़ पकड़े जा रहे हैं नकलची। हाईटेक सॉफ्टवेयर की वजह से कोई भी छात्र अगर इधर उधर देखने या लंबे समय तक नीचे या ऊपर देखता है तो वह सॉफ्टवेयर की पकड़ में आ जाता है।

शिक्षा परिषद के सजीव का बयान

सुनील कुमार सोनकर की के अनुसार जो भी छात्र नकल करते पकड़े जा रहे हैं उन्हे तुरंत उस विषय में अनुत्तीर्ण करार किया का रहा है। जहां इस मामले में काफी सख्ती बरती जा रही है यही नहीं सॉफ्टवेयर को अपडेट भी किया जा रहा है जिससे सही मायनों में ठीक तरीके से एग्जामिनेशन कंडक्ट करवाया जा सके । नकल करने वाले छात्रों पर कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

नकल करने वाले छात्रों के स्क्रीन हो रहे ब्लैक

गौरतलब है की नकल करने वाले छात्रों के स्क्रीन तुरन्त ब्लैक हो जा रहे हैं। इसका अर्थ है की आप चीटिंग करने की कोशिश कर रहे थे और सॉफ्टवेयर ने आपको पकड़ लिया है और आप स्क्रीन को ब्लॉक कर दिया है । इसके बाद छात्र फिर से उस विषय का पेपर नहीं दे पायेगें । चुकी आपने सबमिट नहीं किया अपना आंसर शीट ऑनलाइन इसलिए आपको उस विषय में पास नहीं किया जायेगा । अतः छात्रों को यह हिदायत दी गयी है की परीक्षा में नक़ल करना पड़ सकता है भारी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here