Lucknow news:राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद पहुंचे लखनऊ, सीएम योगी ने किया स्वागत, जानिए 26,27,28 अगस्त का कार्यक्रम

0
630
views
Lucknow news: President Ram Nath Kovind reached Lucknow CM Yogi welcomed, know the program of 26,27,28 August
Lucknow news: President Ram Nath Kovind reached Lucknow CM Yogi welcomed him. pic credit: twitter

लखनऊ : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद लखनऊ पहुंच गए हैं। जहां उनका स्वागत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। गौरतलब है की योगी आदित्यनाथ और आनंदी बेन एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हुआ परिवार के साथ स्वागत

Lucknow news: President Ram Nath Kovind reached Lucknow CM Yogi welcomed, know the program of 26,27,28 August
Lucknow news: President Ram Nath Kovind reached Lucknow CM Yogi welcomed, know the program of 26,27,28 August pic : twitter

एयरपोर्ट पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्र पहनाकर रामनाथ कोविंद का अभिवादन किया। वहीं आनंदी बेन ने शॉल को राम नाथ कोविंद जी की पत्नी को भेंट किया। एयरपोर्ट से ठीक बाद परिवार समेत राष्ट्रपति राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किया।

लखनऊ में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी का कार्यक्रम

 

सुबह 11 बजे पहुंचकर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राजभवन पहुंच गए हैं ।
4.30pm शाम को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर विधि कार्यक्रम में करेगे राष्ट्रपति शिरकत।
5.00 बजे शाम राष्ट्रपति महिला छात्रावास सावित्री बाई फुले का शिलान्यास करेंगे।

 

27 अगस्त को क्या होगा कार्यक्रम

27 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सरोजनी नगर स्थित कैप्टन मनोज पांडे सैनिक स्कूल जाएंगे

11:00 से 12:00 के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कैप्टन मनोज पांडे सैनिक स्कूल मैं शिरकत करेंगे।
12:30 से 1:00 तक के बीच में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सैनिक स्कूल कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद राजभवन रवाना होंगे
 5:00 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पीजीआई जाएंगे
शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  26 में दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पीजीआई में शामिल होंगे
शाम 6:30 बजे पीजीआई से राजभवन की ओर रवाना होंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 116 छात्रों को मिलेंगी उपलब्धियां

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा संस्थान के 116 विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में उपलब्धियां प्रदान की जाएंगी।

विषय  छात्र 
DM 40
MD 33
MCH 18
PHD 2
MHA 5
बीएससी नर्सिंग 8
PDAF 10

 

 

28 अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यक्रम

गौरतलब है कि 9:30 बजे सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार समेत गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।
5:30 से 6:00 बजे के करीब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अपने परिवार समेत पुणे गोरखपुर से लखनऊ एयरपोर्ट की ओर विमान द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत 29 व 30 अगस्त को अयोध्या जायेगें जहाँ वह राम लला के नए मंदिर प्रांगण में दर्शन करने वाले पहले देश के राष्ट्रपति होंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here